जोल: भैरा में वृद्ध माता -पिता के साथ झगड़ा करने के आरोप में बेटा गिरफ्तार, ज़मानत पर रिहा
भैरा में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित बेटा अपने वृद्ध माता -पिता के साथ शराब के नशे में झगड़ा कर रहा था। आरोपित की पहचान गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे एसडीएम विवेक महाजन के समक्ष पेश किया गया यहाँ उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।