
Bihar news : नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 46.900 किलोग्राम गांजा की खेप बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इनरवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 46.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहे।जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब एक बजे इनरवा थाना पुलिस को सूचना मिली कि नेपाल सीमा से गांजे की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सकरौल छठिया घाट के समीप घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की गतिविधि देखकर तस्कर तीन वॉटरप्रूफ बंडलों में पैक गांजे की खेप मौके पर छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।तलाशी के दौरान पुलिस ने तीनों बंडलों को जब्त कर थाना लाया। जांच में बरामद गांजे का कुल वजन 46.900 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सकरौल छठिया घाट के समीप कार्रवाई करते हुए 46.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।#IndoNepalBorder #GanjaSeized #DrugSmuggling #WestChamparan #BiharPolice #InarwaPolice #BorderSecurity #CrimeNews #NDPSAct #PoliceAction #NepalBorder #BreakingNews
Bettiah, West Champaran | Jul 11, 2026

Bihar news : नेपाल से गांजा की बड़ी खेप लेकर भारत में घुस रहा तस्कर धराया , 75.3 किलो गांजा बरामद। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पचरौता एसएसबी और भंगहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से गांजा की बड़ी खेप लेकर भारत में प्रवेश कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पचरौता एसएसबी और भंगहा पुलिस की संयुक्त टीम ने पचरौता समवाय क्षेत्र अंतर्गत पचरौता तीन मोहानी पुल के समीप अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या-429 के पास विशेष नाकेबंदी की थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से सिर पर बोरी रखकर भारतीय सीमा की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बोरी से 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रविंद्र यादव (39 वर्ष), पिता कन्हैया यादव, निवासी खैरवा टोला, थाना मानपुर, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि तस्कर नेपाल से गांजा की खेप भारत लाकर बेचने की फिराक में था। बरामद गांजा और गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रेषित किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसएसबी और बिहार पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर लगातार निगरानी, संयुक्त गश्त और खुफिया सूचनाओं के आधार पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। #BreakingNews #WestChamparan #Bhangha #SSB #BiharPolice #DrugSmuggling #GanjaSeized #NDPSAct #IndiaNepalBorder #BorderSecurity #AntiDrugOperation #CrimeNews #Bettiah #NepalBorder #PoliceAction #IllegalTrafficking #Seizure #JointOperation #BiharNews #LatestNews
Bettiah, West Champaran | Jul 8, 2026

🚨 मझौलिया में पुलिस का बड़ा एक्शन: बोलेरो से 1.24 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार #Majhaulia #Bettiah #WestChamparan #BiharPolice #GanjaSeized #DrugSmuggling #Bolero #BreakingNews #CrimeNews #BiharNews #PoliceAction #NDPSAct #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #ChamparanNews #LatestNews #IndiaNews #DrugBust #Breaking
Bettiah, West Champaran | Jul 4, 2026

रीवा पुलिस का बड़ा एक्शन: 87 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार भूसे के नीचे छिपा था 87 किलो गांजा, पुलिस की दबिश में खुला बड़ा राज नशे के सौदागरों पर रीवा पुलिस का प्रहार, लाखों का गांजा जब्त पनवार पुलिस की बड़ी सफलता, 87 किलो गांजा के साथ दो आरोपी जेल भेजे गए रीवा में एनडीपीएस की बड़ी कार्रवाई, 87 किलो गांजा बरामद, नेटवर्क की जांच जारी#Rewa #RewaPolice #MPPolice #NDPSAct #GanjaSeized #DrugBust #CrimeNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #PanwarPolice #HindiNews #AntiDrugCampaign #RewaNews #PoliceAction #CrimeUpdate
Madhya Pradesh, India | Jul 1, 2026

🚨 रीवा में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन | 87 किलो गांजा बरामद | 2 आरोपी गिरफ्तार | #Panwarpolice #Rewa #RewaPolice #BreakingNews #GanjaSeized #NDPSAct #CrimeNews #MPPolice #DrugFreeIndia #PoliceAction #RewaNews #VindhyaSamacharTV #MadhyaPradesh #DrugSmugglers #LatestNews #HindiNews SP Rewa MP मध्य प्रदेश पुलिस Collector Rewa Vindhya Samachar Rewa Commissioner Jansampark Madhya Pradesh PRO Rewa
Jawa, Rewa | Jul 1, 2026