
रीवा के होटल में रेंजर पति की खुली पोल,कॉन्स्टेबल पत्नी ने युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा,सड़क तक हाई-वोल्टेज ड्रामा #Rewa #RewaNews #Satna #Ranger #HotelControversy #ViralVideo #MPNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #FIR #MadhyaPradesh #TrendingNews #HindiNews #Viral #LatestNews
Madhya Pradesh, India | Jun 16, 2026

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कथित तौर पर तलवारों का भी इस्तेमाल किया गया। घटना में चार स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग क्षेत्र में किसी बात को लेकर सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झड़प के दौरान धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे चार स्थानीय लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। #Chamoli #Karnaprayag #Uttarakhand #BreakingNews #ChamoliNews #KarnaprayagNews #BadrinathHighway #HighwayJam #LawAndOrder #PoliceAction #UttarakhandPolice #LocalNews #ViolenceIncident #PublicProtest #TrendingNews #NewsUpdate #TheSaharanpurVoice #News7
Behat, Saharanpur | Jun 16, 2026

Bihar news : जमाबंदी अनलॉक के नाम पर 15 हजार रिश्वत लेते RTPS क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप। अंचल कार्यालय बेतिया के RTPS काउंटर पर कार्यरत क्लर्क राज कुमार मिश्रा को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।गिरफ्तार कर्मी की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव निवासी राज कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से बेतिया अंचल कार्यालय में कार्यरत थे।जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की जमाबंदी अनलॉक करने के एवज में राज कुमार मिश्रा द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता बालेश्वर कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग छह महीनों से उनसे लगातार अवैध राशि की मांग की जा रही थी। बार-बार की मांग से परेशान होकर उन्होंने निगरानी विभाग से इसकी लिखित शिकायत की।शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही राज कुमार मिश्रा ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत की राशि ली, निगरानी की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।#Betia #WestChamparan #Bihar #RTPS #Corruption #BriberyCase #VigilanceDepartment #RajKumarMishra #Jamabandi #JamabandiUnlock #AntiCorruption #BiharNews #BetiaNews #WestChamparanNews #BreakingNews #CrimeNews #VigilanceRaid #GovernmentOffice #RTPSClerk #BiharPolice #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #CorruptionFreeIndia #LegalAction #Chanpatia #BettiahCircleOffice #BiharUpdates #IndianNews #TrendingNews
Bettiah, West Champaran | Jun 16, 2026

हेमंत सोरेन बोले- अब नौकरी नहीं, खेती बन रही पहली पसंद! बड़ा दावा: कॉरपोरेट नौकरी छोड़ खेती अपना रहे लोग! #HemantSoren #KisanMela #Morabadi #JharkhandNews #BreakingNews #Farmers #Agriculture #RanchiNews #TrendingNews #ViralVideo
Bariyatu, Latehar | Jun 16, 2026

धर्मशाला से सोनू कपूर की नई भक्ति प्रस्तुति, "माता गुणा वालिए" ने जीता दिल इस प्यारे से भजन सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक को ओपन करें 👇👇 https://youtu.be/DvMl2v1tZsA?si=SK_xQNuj6VlGzU0L #SonuKapoor #MataGunaValiye #HimachaliBhajan #Dharamshala #MataRani #BhaktiSangeet #HimachalNews #EkNazarHimachalNews #JaiMataDi #HimachaliCulture #DevotionalSong #TrendingNews
Chamba, Chamba | Jun 16, 2026