
जिले के 4 विकासखंडों के 26 गांवों में होगी ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती
-
16 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक एमपीईसेवा पोर्टल पर किये जा सकेंगे ऑनलाईन आवेदन
-
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अंतिम छोर तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (म.प्र.) के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले के 4 विकासखंडों के कुल 26 गांवों में ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। प्रत्येक चयनित ग्राम में एक-एक ग्रामीण आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति की जायेगी।
ऑनलाइन आवेदन की तिथियां एवं प्रक्रिया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), टीकमगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक एवं पात्र विवाहित महिला अभ्यर्थी दिनांक 16 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक मध्य प्रदेश ई-सेवा पोर्टल ¼https://eseva.mp.gov.in½ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की सुविधा नजदीकी कियोस्क सेंटर, सीएससी (लोक सेवा) केंद्र अथवा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से उपलब्ध रहेगी। केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन ही मान्य किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि बल्देवगढ़ विकासखंड के 11 ग्राम जिनमें खुडौ, दुर्गानगर, कक्वाँत, पथरगुंवा, बड़घाट, सूरजपुर उगड़, हनुमंतपुरा, खेरा, पटौरी खालसा, पट्टी बलवन्त सिंह, पुरुषोत्तमगढ़ एवं सुजानपुरा उगड़ शामिल हैं।
टीकमगढ़ विकासखंड के 6 ग्राम राशनखेरा, गनेशनगर सौतेरा, ककरवाह उगड़, नन्दीटेहरी उगड़, सुजानपुरा एवं सुनौरा खिरिया शामिल हैं। इसी प्रकार जतारा विकासखंड के 5 ग्राम जिनमें टौरिया शुकलान, मचौरा, पुरैन हार, रघुनाथपुरा एवं विक्रमपुरा शामिल हैं एवं पलेरा विकासखंड के 4 ग्राम जिनमें जरूआ, पैराखेरा-मैदवारा, भगवंतपुरा-पहाड़ी एवं भगवान सिंह का खिरक-स्यावनी शामिल हैं।
आवश्यक अपील
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, टीकमगढ़ ने सभी संबंधित ग्रामों की पात्र एवं इच्छुक विवाहित महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों (10वीं की अंकसूची, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विवाह संबंधी दस्तावेज आदि) के साथ ऑनलाइन आवेदन करें।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh