राजसमंद के रेलमगरा क्षेत्र में हिंदुस्तान जिंक के वेस्टेज, प्रदूषित हवा, केमिकल और प्रतापगढ़ से लाए जा रहे टेलिंग के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासनिक कार्यालय के बाहर ग्रामीण धरने पर बैठे हैं, जबकि करीब चार लोग भूख हड़ताल पर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वेस्टेज और टेलिंग से प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसका असर खेती, पानी और जनजीवन पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और पर्यावरणीय प्रभाव का वैज्ञानिक आकलन कराने की मांग की है। आंदोलनकारियों ने कहा कि ठोस कार्रवाई होने तक विरोध जारी रहेगा।
#RailmagraProtest
#SaveRailmagra
#HindustanZincProtest
#StopPollution
#RajsamandNews
Dungarpur, Dungarpur | Aug 22, 2026