
जिले के 8 शासकीय कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, मालजमादार, दफ्तरी एवं बरतावदार के पद पर पदस्थापना
--
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की 16 नवम्बर 2026 को आयोजित बैठक में की गई अनुशंसा के अनुक्रम में राजस्व स्थापना जिला टीकमगढ़ के अंतर्गत कार्यरत 8 शासकीय कर्मचारियों को भृत्य के पद से पदोन्नति प्रदान की गई है। जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के लेवल-2 (वेतनमान 16,100–50,900 रुपये) में मालजमादार, दफ्तरी एवं बरतावदार के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में श्री शालिगराम लुहार को जिला कार्यालय टीकमगढ़ में बरतावदार, श्री नंदकिशोर कुशवाहा को तहसील टीकमगढ़ में मालजमादार, श्री भैयाराम यादव को तहसील दिगौड़ा में मालजमादार, श्री प्रभुदयाल सौर को तहसील जतारा में मालजमादार, श्री विजय कुमार रजक को जनपद पंचायत टीकमगढ़ में मालजमादार, श्री कमलेश कुमार यादव को जिला कार्यालय टीकमगढ़ में मालजमादार, श्री मुलायम सिंह यादव को जिला कार्यालय टीकमगढ़ में दफ्तरी तथा श्री शंकरलाल सौर को तहसील कार्यालय पलेरा में मालजमादार के पद पर पदस्थ किया गया है।
आदेश के अनुसार पदोन्नत कर्मचारियों की दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि निर्धारित की गई है। सभी पदोन्नत कर्मचारी वर्तमान में जिस कार्यालय में पदस्थ हैं, उसी कार्यालय में उच्च पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद के कार्यभार से भारमुक्त किया जाएगा।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh