
#Balrampur ! ₹15,000 का इनामी जालसाज गिरफ्तार, शादी अनुदान के नाम पर हड़पे थे 1.32 लाख रुपये...
#बलरामपुर। फर्जीवाड़े के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त संतोष कुमार वर्मा को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। आरोपी पर शादी का सरकारी अनुदान दिलाने का झांसा देकर महिला का आधार कार्ड और अंगूठा लगवाकर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
शादी अनुदान के नाम पर की थी ठगी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता को सरकार से 1.50 लाख रुपये का शादी अनुदान दिलाने का झांसा दिया गया था। आरोपी ने सीएचसी केंद्र पीपल तिराहा (माधुरी लॉज के बगल, डीके सर्विस केंद्र) पर पीड़िता को बुलाकर उसका आधार कार्ड मांगा और बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद आरोपी ने तीन किस्तों में क्रमश: ₹70,000, ₹8,000 और ₹54,000 (कुल ₹1,32,000) धोखे से निकाल लिए।
पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली नगर में मु०अ०सं० 125/2025, धारा 316(2) व 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आरोपी पर ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था।
घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम को सफलता मिली।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम (उप-निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अहमद हुसैन और आरक्षी सूरज सिंह) ने तुलसीपुर रोड पर बिजलीपुर गांव के मोड़ के पास निर्माणाधीन हाईवे से आरोपी संतोष कुमार वर्मा (पुत्र जय जयराम वर्मा, निवासी धनौरा सेमरी गुलरिहा, थाना महराजगंज तराई, बलरामपुर) को धर दबोचा। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
#balrampur #balrampurpolic