Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Umaria

@pro_jsumaria
1325Followers
0Following
कहानी बदलाव की

 पीएमएफएमई योजना से सतीश चंद्र गुप्ता बने उद्यमी, स्थापित की 12 टन क्षमता की राइस मिल

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, अन्य लोगों को भी रोजगार देने का संकल्प

शासन की स्वरोजगार योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें उद्यमी के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के माध्यम से हितग्राही स्वयं का उद्योग स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं।

इसी कड़ी में सतीश चंद्र गुप्ता ने पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर राइस मिल स्थापित की है। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग के माध्यम से 21 लाख रुपये की परियोजना पर 17 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर 12 टन क्षमता की राइस मिल स्थापित की है। इस परियोजना में उन्हें 35 प्रतिशत अर्थात 7.35 लाख रुपये का अनुदान भी प्राप्त हुआ है।

सतीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि योजना के सहयोग से स्वयं का उद्यम स्थापित करने का सपना साकार हुआ है। इससे उन्हें स्वरोजगार प्राप्त हुआ है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस उद्यम की स्थापना से न केवल वे स्वयं आत्मनिर्भर बन सकेंगे, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकेंगे।

उन्होंने शासन की इस योजना को स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि पीएमएफएमई योजना से छोटे उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने में सहायता मिल रही है। 

@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> AshirwadKaDiya
☑️जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया
कहानी बदलाव की

एमएसएमई प्रोत्साहन योजना से दीपक गुप्ता बने सफल उद्यमी

☑️ गायत्री ब्रिक्स इंडस्ट्रीज से 20 से 30 लोगों को मिल रहा रोजगार
फोटो दीपक

☑️शासन की एमएसएमई प्रोत्साहन योजना उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से जिले के युवा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़कर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। इसी कड़ी में उमरिया जिले की पाली तहसील के ग्राम पोस्ट बकेली निवासी श्री दीपक गुप्ता ने एमएसएमई प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर गायत्री ब्रिक्स इंडस्ट्रीज की स्थापना की है। इस उद्योग में लगभग 1.5 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिसमें शासन की ओर से 40 लाख रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है। गायत्री ब्रिक्स इंडस्ट्रीज में एएसी ब्लॉक एवं फ्लाई ऐश ब्रिक्स का निर्माण किया जाता है। निर्माण क्षेत्र में इन उत्पादों की उपयोगिता को देखते हुए उद्योग के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उत्पादन और रोजगार के अवसर विकसित हो रहे हैं। वर्तमान में इस इकाई से लगभग 20 से 30 लोगों को रोजगार मिल रहा है।
	श्री दीपक गुप्ता का यह उद्यम स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। शासन की प्रोत्साहन योजनाओं से उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने में मदद मिलती है।एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के माध्यम से स्थापित गायत्री ब्रिक्स इंडस्ट्रीज आत्मनिर्भरता, औद्योगिक विकास और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। श्री गुप्ता ने आत्म निर्भर युवाओ के लिए प्रारंभ की गई योजनाओ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
@cmmadhyapradesh
@JansamparkMP
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
☑️जन विश्वास शिविर में कलेक्टर ने उद्यमी सतीश चंद्र गुप्ता से किया उद्यम संवाद 

☑️जन विश्वास शिविर के उपरांत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बकेली निवासी सतीश चंद्र गुप्ता से उद्यम संवाद किया तथा उनकी राइस मिल पहुंचकर स्थापित उद्योग के संबंध मे जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सतीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पीएमएफएमई योजना के तहत 21 लाख रूपये के प्रोजेक्ट पर 17 लाख रूपये का लोन उद्यानिकी विभाग व्दारा लिया है तथा 12 टन क्षमता की राईस मिल स्थापित की है। इस प्रोजेक्ट में उन्हें 35 प्रतिशत अर्थात 7.35 लाख रूपये का अनुदान मिला है। उन्होने कहा कि इस उद्यम की स्थापना से जहंा स्वयं आत्म निर्भर हो सकूंगा वहीं अन्य लोगो को भी रोजगार उपलब्ध करा सकूंगा। कलेक्टर ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए व्यवसाय को विस्तारित करनें , आय बढाने , लोगो को रोजगार देने एवं अन्य लोगो को भी इससे प्रेरित करनें की अपेक्षा की। कलेक्टर ने स्वरोजगार योजनाओं से उद्यमी बनकर युवा आत्म निर्भर हो रहे है। इसमें पीएमएफएमई योजना कारगर सहायक हो रही है। इसी क्रम में बकेली निवासी दीपक गुप्ता ने भी अपने अनुभव बताए। उन्होने गायत्री ब्रिक्स इंडस्ट्रीज के नाम से बकेली में एमएसएमई योजना के तहत 1.5 करोड रूपये की लागत से उद्यम की स्थापना की है। इसमें उन्हें 40 लाख रूपये की सब्सिडी भी मिली है। वह उद्यम के माध्यम से 20 से 30 लोगो को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे है।

@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
⏩जिला अस्पताल में गत रात्रि शार्ट सर्किट की वजह से बिजली पैनल में आग लगने की घटना पर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, भर्ती मरीजों से पूछी कुशलक्षेम

⏩उल्लेखनीय है कि आग को तत्काल ही अग्निशमन यंत्र से बुझा दिया गया था और आग पर काबू पा लिया गया था।
@cmmadhyapradesh 
@jansamparkmp 
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
⏩कहानी बदलाव की
⏩प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना से आकाश जैसवाल को मिला स्वरोजगार का सहारा

⏩शासन की योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उद्यानिकी विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से लाभान्वित ग्राम बचहा, विकासखंड मानपुर निवासी आकाश जायसवाल इसका उदाहरण हैं।
 आकाश जायसवाल, पिता श्री सुरेश जायसवाल ने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने का निर्णय लिया। उन्होंने नौकरी के बजाय स्वरोजगार को प्राथमिकता देते हुए राइस मिल स्थापित करने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया।
 ⏩योजना के तहत आकाश को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इंदवार शाखा से 29 लाख 89 हजार 296 रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। इसके साथ ही उन्हें 35 प्रतिशत अनुदान के प्रावधान के अंतर्गत लगभग 10 लाख रुपये की सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इससे उन्हें अपना उद्यम स्थापित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने उमरिया जिले के गुरूवाही ग्राम में आयोजित लाडली बहना कार्यक्रम में आकाश जायसवाल को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत राइस मिल स्थापना की स्वीकृति के उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया ।
 ⏩आकाश के पिता टेंट व्यवसाय का संचालन करते हैं। उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का धन्यवाद देते हुए कहा कि  शासन की इस योजना से उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला है। उनका प्रयास है कि राइस मिल के माध्यम से व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा सकें।

 @cmmadhyapradesh
@JansamparkMP
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
☑️पीएम गरीब कल्याण योजना बनीं वरदान , कृष्णा बर्मन के परिवार को मिल रहा है खाद्यान्न का लाभ

☑️प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत जिले के पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में कृष्णा बर्मन निवासी खलेसर ने बताया कि उनका अति गरीबी श्रेणी का राशन कार्ड बना हुआ है, जिसके माध्यम से उन्हें प्रत्येक माह 35 किलोग्राम खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कुल तीन सदस्य हैं और योजना से मिलने वाला राशन परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करता है।
 कृष्णा बर्मन ने कहा कि शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। समय पर मिलने वाले निःशुल्क खाद्यान्न से परिवार के भोजन की चिंता काफी हद तक कम हुई है, जिससे घरेलू खर्च पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान से उन्हें नियमित रूप से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है और वितरण व्यवस्था भी संतोषजनक है।
 उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जैसे गरीब परिवारों के लिए यह योजना अत्यंत उपयोगी और राहत देने वाली है। हम ह्दय से अपने प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते है। 
@cmmadhyapradesh
@JansamparkMP
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
⏩कहानी बदलाव की

⏩आयुष्मान भारत योजना बनी अनुराधा के लिए संजीवनी

⏩प्रधानमंत्री जी के प्रति जताया आभार, कहा गरीबों के लिए वरदान है यह योजना
 

⏩ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील पहल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच सिद्ध हो रही है। यह योजना न केवल गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करा रही है बल्कि उन्हें आर्थिक संकट से भी उबार रही है। विकासखंड मानपुर के ग्राम समरकोइनी निवासी श्रीमती अनुराधा सिंह की कहानी इस योजना की सफलता और जनहितकारी शासन की प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण है।श्रीमती अनुराधा सिंह को कुछ समय पूर्व एक गंभीर बीमारी का पता चला। बीमारी की जानकारी मिलते ही परिवार चिंता और असमंजस में घिर गया। चिकित्सकों द्वारा उपचार पर लगभग 4 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान बताया गया जो परिवार की आर्थिक स्थिति के लिए अत्यंत कठिन था। सीमित संसाधनों के कारण समय पर इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा था और पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

 ⏩इसी बीच उन्हें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी प्राप्त हुई। पात्रता के आधार पर उनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया और योजना से संबद्ध अस्पताल में उनका उपचार प्रारंभ हुआ। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा मिली तथा उपचार का पूरा खर्च योजना के अंतर्गत वहन किया गया। इससे परिवार पर पड़ने वाला भारी आर्थिक बोझ समाप्त हो गया और समय रहते आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध हो सकी। अनुराधा सिंह बताती हैं कि आयुष्मान कार्ड उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यदि यह योजना नहीं होती तो इतने महंगे उपचार की व्यवस्था कर पाना उनके परिवार के लिए संभव नहीं था। बीमारी के कठिन दौर में सरकार की इस पहल ने उन्हें आशा विश्वास और जीवन जीने का नया अवसर प्रदान किया। आज वे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रही हैं और सामान्य जीवन की ओर लौट रही हैं।
 
 ⏩उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब वंचित और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान है। यह योजना सुनिश्चित करती है कि किसी भी व्यक्ति का उपचार केवल आर्थिक अभाव के कारण न रुके। उनके अनुसार यह पहल संवेदनशील जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन का उत्कृष्ट उदाहरण है जिसने लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा दिया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
☑️कहानी बदलाव की

☑️जहां कभी थी पानी की चिंता वहां है अब घर घर पानी की धार

☑️मानपुर विकासखंड के ग्राम महरोई के निवासी शिवेंद्र यादव के परिवार के लिए जल जीवन मिशन किसी वरदान से कम नहीं साबित हुआ है। एक समय था जब परिवार को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूरस्थ स्रोतों से पानी लाना पड़ता था। पानी की व्यवस्था में काफी समय और मेहनत लगती थी जिससे अन्य कार्य भी प्रभावित होते थे। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती थी।

 ☑️	शिवेंद्र यादव बताते हैं कि जल जीवन मिशन के तहत उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचने के बाद परिस्थितियां पूरी तरह बदल गई हैं। अब परिवार को घर बैठे नियमित रूप से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे न केवल समय और श्रम की बचत हुई है बल्कि दैनिक जीवन भी अधिक सुविधाजनक बन गया है।
	उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से परिवार के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जलजनित बीमारियों की आशंका कम हुई है और बच्चों तथा बुजुर्गों को विशेष लाभ मिल रहा है।
	शिवेंद्र यादव का मानना है कि जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने गांवों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का संकल्प साकार किया है।

@cmmadhyapradesh
@JansamparkMP
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
⏩अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न

⏩अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में मेरा युवा भारत , राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं होमगार्ड  के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा जोखिमों के प्रति जागरूक करना तथा आपदा के समय प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना था।

 ⏩ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्लाटून कमांडर  राहुल कुमार साहू रहे। इस अवसर पर जिला नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी  उमाशंकर मिश्रा, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अरविंद शाह बड़करे, डॉ. ऋषिराज सिंह एवं डॉ. संध्या कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता राहुल कुमार साहू ने उमरिया जिले के आपदा जोखिम प्रोफाइल की विस्तृत जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों के बारे में बताया। उन्होंने अग्नि सुरक्षा एवं आपदा से निपटने में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों का जीवंत प्रदर्शन कर उनके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से आपदा मित्र प्रशिक्षण से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में कार्य करना महत्वपूर्ण है। जागरूकता, प्रशिक्षण और त्वरित प्रतिक्रिया से आपदा के प्रभाव को कम करने तथा लोगों की जान बचाने में सहायता मिल सकती है। 
 कार्यक्रम में मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सहित लगभग 150 युवाओं एवं प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के प्रति जागरूक किया गया।
@cmmadhyapradesh
@mohdept
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
⏩नशा मुक्त युवा अभियान’ पर आयोजित किया गया संवाद कार्यक्रम

⏩ माय भारत केंद्र उमरिया, सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न तरह की सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त भारत के निर्माण तथा विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान पर  संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के साथ मिलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंगल-यूज़-प्लास्टिक के उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों तथा विभिन्न नीतिगत प्रयासों की चर्चा की गई। फिर नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के विज़न को सामने रखा गया और उसमें युवाओं की अहम भूमिका के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया वे आपस में इन विषयों पर चर्चा करें और अपने विचार सबसे सामने रखें.
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
☑️मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

☑️मतदाता सूची में छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान जारी

☑️फोटो निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने एवं मतदाता सूची को अद्यतन करने के संबंध में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, इन्डियन नेशनल कांग्रेस, कम्युनिष्ट पार्टी आफ इण्डिया एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए।
 बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे हुए नागरिकों एवं प्रथम बार/युवा पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने के लिए निरन्तर अद्यतन प्रक्रिया के तहत विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन करने के कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। 
फॉर्म-6 से होगा नए मतदाताओं का पंजीयन
 बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि प्रथम बार पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य अभियान में किया जा है। पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। यह भी स्पष्ट किया गया कि फॉर्म-6 जमा करने के बाद अलग से घोषणा-पत्र (डिक्लेरेशन फॉर्म) प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।

☑️प्रत्येक जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान
बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि नए एवं पंजीकरण से छुटे पात्र मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु आवेदन प्राप्त करना तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करना है। इसके लिए तहसील स्तर पर एस.डी एम./तहसीलदार एवं जिला स्तर पर संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। 
@ceompsveep 
@jansamparkmp
जनसुनवाई में सुनी गई 62 आवेदकों की समस्याएं

 साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज ने 62 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभाग की ओर प्रेषित कर विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए। 
 कलेक्ट्रेट सभागार में संगीता महोबिया बांधवगढ ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, मिठाई लाल पाल पिटौर ने जमीन से अवैध कब्जा दिलाने, रेखा चौधरी खलेसर ने झुग्गी झोपडी का पटटा दिलाने, सुनीता वंशकार पाली ने पुत्र के इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने, पंचम महार बुढ़िया ने मजदूरी का भुगतान कराने, सुभद्रा बाई निवासी जोगिया ने संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता का लाभ दिलाने, तुलसा बाई रैदास ग्राम जोगिया ने पति पुरूर्षाेत्तम की मौत सर्पदंश से होने पर आर्थिक सहायता प्रदान कराने, संतोष कुमार महोबिया सेवानिवृत्त उप वन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक करकेली ने सेवानिवृत्त उपरांत स्वत्वो का भुगतान कराने संबंधी आवदेन दिया। संबंधित आवेदनों को विभागीय  अधिकारियों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर प्रिया अग्रवाल, तहसीलदार दिलीप सोनी, नायब तहसीलदार लक्ष्मी वर्मा ने भी आवेदको की समस्याएं सुनी । इस दौरान विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansunwai nis:value=JanSunwai nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज ने जनसुनवाई में सुनी आम जनों की समस्या
@CMMadhyaPradesh 
@JansamparkMP 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansunwai nis:value=jansunwai nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर को आयोजित होगी
आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकरणों का होगा निराकरण

☑️ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री  प्रियदर्शन शर्मा के मार्गदर्शन में आगामी 12 दिसंबर  को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के न्यायालयीन एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निराकरण किया जाएगा।

☑️नेशनल लोक अदालत में आपराधिक एवं सिविल प्रकरण, श्रम विवाद, मोटरयान दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण तथा कुटुम्ब न्यायालय के लंबित प्रकरणों का निराकरण होगा। इसके साथ ही बैंकों के प्रीलिटिगेशन प्रकरण, नगर पालिका के समेकित कर एवं जलकर से संबंधित प्रकरण तथा विद्युत संबंधी प्रकरणों का भी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं एवं आमजन से अपील की है कि वह 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अपने समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण कराकर लोक अदालत का लाभ उठाएं।
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
⏩प्रदेश में फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी, अब तक 4 लाख 6 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त

⏩ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि 1 अक्टूबर से अब तक प्रदेश में कुल 4 लाख 6 हजार 338 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। इनमें 18 से 19 आयु वर्ग के 1 लाख 92 हजार 851 फार्म शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया है कि फार्म-6 प्राप्त करने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
@ceompsveep
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
⏩उमरिया जिले को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना
प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना में जिले को देश में मिला तीसरा स्थान

⏩कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय को दिल्ली में किया गया सम्मानित

⏩प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। अगस्त माह की समीक्षा में उमरिया जिले ने 78.1 के कंपोजिट स्कोर के साथ पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। भारत सरकार व्दारा कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम एन ए एस सी काम्प्लेक्स नई दिल्ली में केन्द्रीय क़ृषि मंत्री एवं संबंधित मंत्रालय / विभागों के केंन्द्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। 

⏩	उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत उमरिया जिले में कृषि क्षेत्र के साथ-साथ अन्य संबंधित सेक्टरों के किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि उत्पादकता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य विभाग, जिला पंचायत के ग्रामीण विकास विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है।	योजना के माध्यम से जिले में कृषि उत्पादकता में सुधार, फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि अधोसंरचना को मजबूत करने तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन और विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उत्पादन एवं आय में वृद्धि की जा सके।जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
@agrigoi 
@minmpkrishi 
@cmmadhyapradesh 
@jansamparkmp 
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
कहानी  बदलाव की
पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर आत्म निर्भर बनें संप्रेत

⏩पीएमएफएमई योजना भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा संचालित एक प्रमुख योजना है। इसका उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को आधुनिक तकनीक, वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें संगठित एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

⏩ मानपुर विकासखंड के सिगुडी निवासी सम्प्रेत कुशवाहा पिता राम पाल कुशवाहा ने बताया कि मन में कुछ बेहतर करने की इच्छा थी। अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए पीएमएफएमई योजना के तहत एक लाख रूपये का लोन लेकर एक छोटी सी चक्की की दुकान खोली । दुकान खुलने के बाद आस पास के क्षेत्र के लोग गेहूं पिसवाने आने लगे । 

 ⏩ उन्होने बताया कि हर माह मुझे 6 हजार रूपये तक कि आय हो जाती है जिससे बेहतर ढंग से घर का संचालन हो जाता है । उनका कहना है कि योजना का लाभ मिलने से मेरे जीवन में काफी परिवर्तन आया है । यह योजना स्वरोजगार स्थापित करने में मील का पत्थर साबित हुई है। उन्होने योजना के लिए  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
☑️कहानी  बदलाव की

☑️स्व-सहायता समूह ने दी आत्मनिर्भरता की नई पहचान
उमा साहू बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा

☑️ मानपुर विकासखंड के ग्राम सेहराटोला की निवासी उमा साहू आज ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरी हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की राह दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

☑️	उमा साहू ने बताया गांव की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शारदा स्व-सहायता समूह का गठन किया गया था। वर्तमान में समूह से 12 महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपने परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।	समूह की महिलाएं मनिहारी व्यवसाय खेती-बाड़ी किराना दुकान संचालन एवं पशुपालन जैसे कार्यों में संलग्न हैं। उमा साहू समूह में बुक कीपर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। वे समूह की बचत, ऋण लेखा-जोखा एवं बैठकों से संबंधित अभिलेखों का नियमित संधारण करती हैं। इस कार्य से उन्हें प्रतिमाह लगभग 7 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है।

 ☑️	उमा साहू का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हैं। समूह ने महिलाओं को रोजगार, आय के अवसर और सामाजिक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका मानना है कि ऐसी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं तथा उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@JansamparkMP
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
As per instructions of ECI, the DEO of umaria district has started a proactive campaign to ensure that No eligible elector is left from the electoral rolls.

Special camps are being held in 643 no of booths in the district to ensure this.

If any person has any complaint, please feel free to inform any of the 643  no of BLOs, 05  no of AEROs, 2no of EROs. 

We are committed to ensure that No elegible voter is excluded from the voter list

@ecisveep
@ceompsveep
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
☑️महानदी के करहिया घाट में डूबे युवक का शव रेस्क्यू टीम ने निकाला

☑️जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करहिया स्थित महानदी के करहिया घाट में डूबे युवक का शव होमगार्ड एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया। थाना प्रभारी चंदिया एवं पुलिस कंट्रोल रूम उमरिया को महानदी के करहिया घाट में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही होमगार्ड एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक तलाश करने के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद 12 अक्टूबर को पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए गहरे पानी से युवक का शव बरामद किया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान राहुल उर्फ रवि बर्मन, पिता राजेंद्र बर्मन, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक एक चंदिया के रूप में हुई है। रेस्क्यू अभियान में नागेंद्र द्विवेदी, विद्याभूषण मिश्रा, मूरत पाल, सुजीत, बलवीर एवं अतुल कुमार शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने लगातार प्रयास कर युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।
@mohdept
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
⏩कहानी बदलाव की

⏩ मातृ वंदना योजना से रूपा नापित को मिली आर्थिक सहायता 

⏩शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित ग्राम पठारी निवासी श्रीमती रूपा नापित, पति श्री सुनील नापित ने बताया कि उनकी द्वितीय बालिका के जन्म पर योजना के तहत उन्हें 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है।
 श्रीमती रूपा नापित ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि उनके लिए उपयोगी है। इससे परिवार को बालिका के पालन-पोषण, पोषण एवं आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हित में संचालित योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिल रही है। योजना से लाभ मिलने पर उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि  आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें संबल मिला है और परिवार में खुशी का माहौल है।
 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिला कल्याण को बढ़ावा मिल सके।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
☑️जिला स्तरीय कालिदास समारोह प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

☑️विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय संस्कृति, साहित्य और परंपराओं से जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग, द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में जिला स्तरीय कालिदास समारोह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने श्लोकपाठ, चित्रांकन एवं नृत्य नाटिका विधाओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 ☑️ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश पर  जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह बड़करे के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों का विभिन्न विधाओं में चयन किया गया। श्लोकपाठ में स्वामी संत शरण विद्यापीठ, छपड़ौर, विकासखंड मानपुर के यश तिवारी, चित्रांकन में शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर की अंकिता केवट तथा नृत्य नाटिका में स्वामी संत शरण विद्यापीठ के ऋषि मिश्रा एवं समूह का चयन किया गया। श्लोकपाठ में स्वामी संत शरण विद्यापीठ, छपड़ौर के अभिषेक उपाध्याय, चित्रांकन में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकेली के देव सिंह रहेल तथा नृत्य नाटिका में शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर की रितिका पटेल एवं समूह चयनित हुए।  लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 15 अक्टूबर 2026 को तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 नवंबर 2026 तक उज्जैन में आयोजित की जाएगी। चयनित विद्यार्थी संभाग स्तर पर उमरिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
@cmmadhyapradesh 
@jansamparkmp
@schooledu_mp
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
☑️विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का हुआ आयोजन

☑️मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वी एस चंदेल के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिनौरा विकासखंड करकेली में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर के स्वयंसेवी साथिया एवं आशा कार्यकर्ता के माध्यम से उपस्थित आशा एवं ग्राम वासियों को  जागरूकता सत्र के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की गई तथा मन हित ऐप डाउनलोड कराकर इसके उपयोग की जानकारी दी गई।  टेली मानस हेल्प लाइन नम्बर 14416की जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने हेतु भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर किशन सोनी , किरण वर्मा साथिया प्रशिक्षक आशा सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@healthminmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
☑️नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित

☑️शैक्षणिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालय उमरिया की कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों के लिए पाशर््व प्रवेश चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक आमंत्रित किए गए है। प्राचार्य पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वेबसाइट नवोदय https://navodaya.gov.in  की लिंक पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 10 अप्रैल 2027 है।
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
☑️कन्या छात्रावासों में छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

☑️ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास उमरिया एवं अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास घुलघुली में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 ☑️	स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान छात्राओं का बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स), ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं ओरल हेल्थ चेकअप किया गया। इसके साथ ही छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत परामर्श दिया गया। आवश्यकता के अनुसार छात्राओं को दवाइयों का वितरण किया गया तथा जिन छात्राओं को आगे स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता थी, उन्हें उमंग स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया गया।

 ☑️स्वास्थ्य परीक्षण का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन करना, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान करना तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना है। इस दौरान डॉ. रीना गुप्ता, एएनएम  शशि चौधरी, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता श्रीमती पूजा पांडेय, छात्रावास अधीक्षक  रंजना नगारची तथा नरेंद्र असवर एवं मनेंद्र नपती उपस्थित रहे।

@cmmadhyapradesh 
@jansamparkmp 
@healthminmp 
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>