महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ शुभारंभ
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय रणविजय प्रताप सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार निगम ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर संभाग स्तर हेतु शुभकामनाएं दी जिला स्तरीय युवा उत्सव के प्रथम दिवस सांगीतिक, साहित्यिक एवं रूपांकन विधाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले अंतर्गत सभी महाविद्यालय से विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर सांगीतिक विधाओं ,साहित्यिक पक्ष , वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्न मंच प्रतियोगिता, एकल गायन शास्त्रीय प्रतियोगिता एकल वादन प्रतियोगिता समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर डॉ नियाज़ अंसारी प्राचार्य आदर्श महाविद्यालय ,डॉ पी डी रावत,डॉ. संध्या कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार,सुश्री रश्मि सिंह, डॉ. रश्मि रानी तिवारी, सतीश वर्मा, मुजीब उल्ला शेख, डॉ. सौरभ पाण्डे, डॉ एम एन स्वामी सेवानिवृत्त प्रोफेसर, राकेश उर्मालिया , सोहन चौधरी , गुलाब सिंह ठाकुर जितेंद्र गौतम सहित उमरिया जिले से विभिन्न महाविद्यालय से टीम मैनेजर सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया
65 views | Umaria, Madhya Pradesh | Nov 25, 2026