
जल संचय अभियान के तहत ग्राम नौंगवा में किया गया बोरी बंधान
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखंड मानपुर के ग्राम नौंगवा में बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नौंगवा एवं नवांकुर संस्था रामकृष्ण शोध संस्थान के संयुक्त प्रयास से किया गया।
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशानुसार तथा जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक महेन्द्र सिंह तराम की उपस्थिति में ग्रामीणों के सहयोग से बोरी बंधान का कार्य संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
जल संचय अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर में वृद्धि करना तथा जल के महत्व के प्रति जनजागरूकता लाना है। इसी उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी के माध्यम से बोरी बंधान जैसे जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जल बचाने का संदेश दिया गया।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@minprdd
#उमरिया
#umaria