
मानक एवं नकली बीज बेचने वाले विक्रेताओं पर होगी वैधानिक कार्रवाई
रबी सीजन में कृषि विभाग कर रहा निजी एवं सहकारी बीज विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण
जिले में रबी सीजन 2026-27 की बुवाई का कार्य प्रगति पर है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में संचालित निजी एवं सहकारी बीज विक्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा पाली, मानपुर एवं करकेली विकासखंडों में बीज विक्रय केंद्रों की जांच की जा रही है, ताकि किसानों को अमानक एवं नकली बीजों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके। उल्लेखनीय है कि विगत खरीफ सीजन में जिले के कुछ क्षेत्रों में अमानक एवं नकली धान बीज विक्रय के मामले सामने आने पर संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस बीज अधिनियम, 1966 एवं बीज (नियंत्रण) आदेश, 1983 के प्रावधानों के तहत निलंबित किए गए थे।
कृषि विभाग ने जिले के समस्त बीज विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे किसानों के हितों को सर्वाेपरि रखते हुए केवल उच्च गुणवत्ता वाले मानक एवं प्रमाणित बीजों का ही विक्रय करें। अमानक अथवा नकली बीज बेचने की शिकायत या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@minmpkrishi
#umaria
#उमरिया