मतदाता सूची में नाम जुड़वानें का विशेष अभियान के तहत आयोजित हुए शिविर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का मतदाता सूची में पंजीयन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों में 22 नवंबर को विशेष कैंप आयोजित किए गए। इस अवसर पर मतदान केंद्र 96 हर्रवाह, मतदान केंद्र क्रमांक 183 भनपुरा, मतदान केंद्र क्रमांक 258 बडागांव सहित जिले के समस्त मतदान केंद्रो में विशेष कैपों का आयोजन किया गया।
उन्होने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों में अब 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। उन्होने कहा है कि इन कैम्पों के दौरान संबंधित नोडल अधिकारी अपने आवंटित शैक्षणिक संस्थानों के 18-19 आयु वर्ग के छूटे हुए विद्यार्थियों तथा एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों के आवेदन शत-प्रतिशत ऑनलाइन दर्ज कराना सुनिश्चित करायेे। विद्यार्थियों के आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप, वोटर्स पोर्टल अथवा बीएलओ एप के माध्यम से दर्ज किए जाएंगे। संबंधित नोडल अधिकारियों को पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा कि उनके आवंटित शैक्षणिक संस्थानों के पात्र विद्यार्थियों का नाम निर्वाचक नामावली में शत-प्रतिशत दर्ज करा दिया गया है।
@ecisveep
@ceompsveep
#उमरिया
#umaria