
उमंग कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा व्ही एस चंदेल ने बताया कि शिविर का आयोजन 30 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से प्रधानमंत्री एक्सीलेंस शासकीय आर.बी.पी.सी. महाविद्यालय, उमरिया में किया जाएगा। शिविर में छात्र-छात्राओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ किशोरावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जरूरत के अनुसार औषधियों का वितरण भी किया जाएगा।
शिविर के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसमें डॉ. योगेश कुर्रे, आर.बी.एस.के. चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती लक्ष्मी बैगा एवं श्रीमती मंजू यादव ए.एन.एम., सुश्री पूजा पाण्डेय काउंसलर आर.के.एस.के. तथा नरेंद्र सपोर्ट स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सामग्री, उपकरण और औषधियों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन से छात्र-छात्राओं को शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@healthminmp
#umaria
#उमरिया