शादी हॉल, लॉज और कैटरिंग सर्विस में घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई
जिले में संचालित शादी हॉल, मैरिज गार्डन, लॉन एवं कैटरिंग सर्विस में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह , प्रोपराइटर, संचालक समस्त, आईओसीएल, बीपीसी, एचपीसीएल गैस एजेसी ं को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले शादी हॉल, लॉज एवं कैटरिंग प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करें। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस पहल से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर अंकुश लगाने और गैस वितरण संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria