
महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय रणविजय प्रताप सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उमरिया में जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन किया गया। सांस्कृतिक विधाओं का आयोजन में एकल नृत्य, शास्त्रीय प्रतियोगिता समूह नृत्य/लोक नृत्य प्रतियोगिता , वाद विवाद पक्ष प्रतियोगिता ,वाद विवाद विपक्ष ,भाषण प्रतियोगिता , प्रश्न मंच प्रतियोगिता , एकल गायन शास्त्रीय प्रतियोगिता , एकल वादन प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया तथा स्थान रखने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. अमित कुमार निगम ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए संभाग स्तर हेतु शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का सफल संचालन युवा उत्सव प्रभारी ऋषि राज पुरवार, एवं डॉ राजीव तिवारी जी के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन युवा उत्सव कार्यक्रम संयोजक डॉ अरविन्द शाह बरकड़े जी के द्वारा किया गया महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ पी डी रावत,डॉ. संध्या कुशवाहा, डॉ तरुण सचान, डॉ रमेश प्रसाद कोल, डॉ पिंकी सोमकुंवर,जितेन्द्र कुमार,सुश्री रश्मि सिंह, डॉ. रश्मि रानी तिवारी, सतीश वर्मा, मुजीब उल्ला शेख, डॉ. सौरभ पाण्डे गुलाब सिंह ठाकुर जितेंद्र गौतम सहित उमरिया जिले से विभिन्न महाविद्यालय से टीम मैनेजर सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria