
महाविद्यालय में युवा संसद संवाद प्रतियोगिता संपन्न
संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय में युवा संसद अंतर्गत भारतीय संविधान और युवा भविष्य विषय पर संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के संकल्प को दोहराया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार निगम ने अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।महाविद्यालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम.एन. स्वामी ने भी अपने सारगर्भित वक्तव्य में भारतीय संविधान की प्रासंगिकता तथा वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रमेश प्रसाद कोल ने कहा कि भारतीय संविधान युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समान अवसर, सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक सहभागिता का सशक्त आधार है। संवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान और युवा भविष्य विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा युवा सशक्तीकरण, शिक्षा, रोजगार, समानता, अधिकारों एवं कर्तव्यों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक संवाद किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में योगदान देने के संदेश के साथ हुआ।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@highereduminmp
#उमरिया
#umaria