
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त उमरिया एवं नौरोजाबाद के अंतर्गत कोहका, कोयलारी, सस्तरा, निपनिया एवं देवगवां में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने 255 किलोग्राम महुआ लाहन, 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2.52 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की। कार्रवाई के दौरान कुल 13 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जब्त मदिरा एवं सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 28 हजार 674 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक दिनकर सिंह तिवारी, अमितेष सिंह, मुख्य आरक्षक अवध सिंह बघेल, कविता सिंह, आरक्षक विद्या सिंह एवं नगर सैनिक उपस्थित रहे।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार सूचनाएं एकत्रित कर अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mohdept
#उमरिया