संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होगा विकसित भारत युवा संवाद का विशेष सत्र
संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर जिले में विकसित भारत युवा संवाद के विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वतंत्र भारत की विकास यात्रा, राष्ट्र निर्माण एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामित यूथ आइकन, स्पोर्ट्स आइकन एवं राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित व्यक्तित्व शामिल होकर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान युवा विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं जिज्ञासाएं भी साझा कर सकेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय के सभागार में होगा। विशेष सत्र के माध्यम से युवाओं में संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी तथा नशा मुक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।
@jansamparkmp
#उमरिया
#umaria