फिट इंडिया संडे ऑन सायकिल रेली का आयोजन 29 नवंबर को
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि फिट इंडिया संडे ऑन सायकिल रैली का आयोजन 29 नवंबर को 8.45 बजे से कलेक्ट्रेट से किया जाना हैं । कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र छात्राएं शामिल होगे। यह रैली रानी दुर्गावती चौक, सगरा चौक, बांधवगढ टाईगर रिजर्व कार्यालय, पुराना बसस्टैंड, रानी दुर्गावती चौक होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र बडकरे ने कहा है हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी विद्यालय एवं छात्रावास के संचालक, प्राचार्य, अधीक्षक अपने स्तर पर छात्र छात्राओ को साइकिल रैली मे अनिवार्य रूप से शामिल कराए।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@schooledu_mp
#उमरिया
#umaria