कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए किसान 25 नवंबर तक कराएं पंजीयन
रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर किया जाएगा कोदो एवं कुटकी का उपार्जन
रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कोदो एवं कुटकी उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 25 नवंबर तक किया जाएगा। जिले के किसान निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
योजना के तहत कोदो एवं कुटकी का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाएगा। उपार्जन का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का पंजीयन कराना अनिवार्य है। इच्छुक किसान आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों के साथ निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर उपस्थित होकर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं।
जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे पंजीयन की अंतिम तिथि 25 नवंबर का विशेष ध्यान रखें तथा निर्धारित समय-सीमा में अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कोदो एवं कुटकी उपार्जन का लाभ मिल सके।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@minmpkrishi
#उमरिया