ग्राम पंचायत पारसी में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
ग्राम पंचायत पारसी, विकासखंड मानपुर में समर्पित संस्था के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ मनोज सिंह, लीड बैंक मैनेजर उमरिया गौतम कुमार सिंह, एसबीआई बैंक मैनेजर अभिषेक आनंद पांडे, आरसेटी डायरेक्टर श्री तरुण सिंह एवं एफएलसी श्री सुशील वर्मा उपस्थित रहे।
अतिथियों ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की बैंकिंग समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पारसी के सरपंच सुदामा महोबिया सहित समर्पित संस्था के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक करना तथा बैंकिंग सेवाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना रहा।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया