
नवंबर माह का राशन 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करें, अन्यथा दिसंबर में नहीं मिलेगा राशन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत जिले में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से एक लाख 44 हजार 725 परिवारों के 5 लाख 13 हजार 711 सदस्यों को राशन सामग्री का लाभ दिया जा रहा है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 नवंबर की स्थिति में जिले के एक लाख 31 हजार 180 परिवारों ने नवंबर माह की राशन सामग्री प्राप्त कर ली है, जबकि 13 हजार 545 परिवारों द्वारा अभी तक राशन प्राप्त नहीं किया गया है।
विभाग द्वारा शेष हितग्राही परिवारों से अपील की गई है कि वे अपने आवंटित राशन पर्ची के अनुसार गेहूं, फोर्टिफाइड चावल, नमक एवं फोर्टिफाइड नमक का वितरण शासकीय उचित मूल्य दुकान से 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। विभाग ने उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं को भी निर्देशित किया है कि वे राशन प्राप्त करने से शेष रहे परिवारों को निर्धारित समय-सीमा में राशन लेने के लिए सूचित करें। निर्धारित तिथि के बाद पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन में नवंबर माह की पात्रता प्रदर्शित नहीं होगी, जिसके कारण हितग्राही राशन सामग्री प्राप्त नहीं कर सकेंगे। साथ ही नवंबर माह का खाद्यान्न दिसंबर में भी प्रदाय नहीं किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी शेष हितग्राही परिवारों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 30 नवंबर तक अपनी राशन सामग्री प्राप्त करना सुनिश्चित करें, ताकि शासन की खाद्यान्न वितरण योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@foodsuppliesmp
#उमरिया
#umaria