Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

News in Khizirsarai

अपनों ने छोड़ा, वेदा ओल्ड एज होम ने थामा हाथ; 25 वर्षों से भीख मांग रही वृद्धा को मिला आश्रय

अपनों ने छोड़ा, वेदा ओल्ड एज होम ने थामा हाथ; 25 वर्षों से भीख मांग रही वृद्धा को मिला आश्रय

Khizirsarai, Gaya | Jul 11, 2026

जन्मदिन पर छात्रा ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खिजरसराय (गया)। मध्य विद्यालय केनी, खिजरसराय में कक्षा 7 की छात्रा संध्या कुमारी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के इको क्लब के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों से जोड़ना एक प्रेरणादायक पहल है। इससे बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा सामाजिक जिम्मेदारी का विकास होता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने छात्रा संध्या कुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन पर छात्रा ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश खिजरसराय (गया)। मध्य विद्यालय केनी, खिजरसराय में कक्षा 7 की छात्रा संध्या कुमारी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के इको क्लब के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों से जोड़ना एक प्रेरणादायक पहल है। इससे बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा सामाजिक जिम्मेदारी का विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने छात्रा संध्या कुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Khizirsarai, Gaya | Jul 11, 2026

बिपार्ड पहुंचे बिहार सीएम सम्राट चौधरी

बिपार्ड पहुंचे बिहार सीएम सम्राट चौधरी

Khizirsarai, Gaya | Jul 11, 2026

मोहड़ा में भावभीनी विदाई व भव्य स्वागत समारोह, एसडीएम केशव आनंद ने पूर्व व नवपदस्थापित बीडीओ का किया सम्मान
पूर्व बीडीओ मुकेश कुमार यादव की कार्यशैली की सराहना, नई बीडीओ अदिति कुमारी को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की दी सलाह 
मोहड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार यादव के विदाई समारोह एवं नवपदस्थापित बीडीओ अदिति कुमारी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निमचक बथानी एसडीएम केशव आनंद ने दोनों अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम केशव आनंद ने पूर्व बीडीओ मुकेश कुमार यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यों से न केवल आम लोगों का, बल्कि अधिकारियों एवं कर्मियों का भी दिल जीता है। उन्होंने कहा कि मोहड़ा प्रखंड में उनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं और उनकी कार्यशैली हमेशा याद रखी जाएगी।
वहीं नवपदस्थापित बीडीओ अदिति कुमारी का स्वागत करते हुए एसडीएम ने कहा कि बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देकर कार्य करना ही एक सफल पदाधिकारी की पहचान है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों से आपसी सामंजस्य के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि गया यादव, सीओ राकेश रंजन, मुखिया नरेश पंडित, ठाकुर राणा तंजित सिंह, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश मांझी, उमा सिंह, अवधेश यादव, स्वच्छता ग्राही मनीष कुमार, संतोष कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि रजनीश पांडेय, राकेश कुमार, प्रभाकर कुमार, सुजीत कुमार सहित प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

मोहड़ा में भावभीनी विदाई व भव्य स्वागत समारोह, एसडीएम केशव आनंद ने पूर्व व नवपदस्थापित बीडीओ का किया सम्मान पूर्व बीडीओ मुकेश कुमार यादव की कार्यशैली की सराहना, नई बीडीओ अदिति कुमारी को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की दी सलाह मोहड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार यादव के विदाई समारोह एवं नवपदस्थापित बीडीओ अदिति कुमारी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निमचक बथानी एसडीएम केशव आनंद ने दोनों अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम केशव आनंद ने पूर्व बीडीओ मुकेश कुमार यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यों से न केवल आम लोगों का, बल्कि अधिकारियों एवं कर्मियों का भी दिल जीता है। उन्होंने कहा कि मोहड़ा प्रखंड में उनके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं और उनकी कार्यशैली हमेशा याद रखी जाएगी। वहीं नवपदस्थापित बीडीओ अदिति कुमारी का स्वागत करते हुए एसडीएम ने कहा कि बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देकर कार्य करना ही एक सफल पदाधिकारी की पहचान है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों से आपसी सामंजस्य के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि गया यादव, सीओ राकेश रंजन, मुखिया नरेश पंडित, ठाकुर राणा तंजित सिंह, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश मांझी, उमा सिंह, अवधेश यादव, स्वच्छता ग्राही मनीष कुमार, संतोष कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि रजनीश पांडेय, राकेश कुमार, प्रभाकर कुमार, सुजीत कुमार सहित प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Khizirsarai, Gaya | Jul 10, 2026

गया में विधायकों का दो दिवसीय संसदीय प्रशिक्षण, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे उद्घाटन
बिहार के विधायकों को मिलेगा आधुनिक संसदीय प्रशिक्षण, बिपार्ड में होगा प्रबोधन कार्यक्रम
11 जुलाई से गया में विधायकों की विशेष कार्यशाला, संसदीय कार्यप्रणाली पर होगा मंथन

गया में विधायकों का दो दिवसीय संसदीय प्रशिक्षण, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे उद्घाटन बिहार के विधायकों को मिलेगा आधुनिक संसदीय प्रशिक्षण, बिपार्ड में होगा प्रबोधन कार्यक्रम 11 जुलाई से गया में विधायकों की विशेष कार्यशाला, संसदीय कार्यप्रणाली पर होगा मंथन

Khizirsarai, Gaya | Jul 10, 2026

क्या खिजरसराय mahkar थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं का अवैध खनन ऐसे ही चल रहा है?

क्या खिजरसराय mahkar थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं का अवैध खनन ऐसे ही चल रहा है?

Khizirsarai, Gaya | Jul 10, 2026