Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

News in Gaya Town CD Block

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ी भारी भीड़, अलौकिक आनंद में डूबे श्रद्धालु।

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ी भारी भीड़, अलौकिक आनंद में डूबे श्रद्धालु।

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 1, 2026

गया नगर निगम के सबसे बड़े व्यवसायिक क्षेत्र वार्ड-19 को नई सड़क की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

गयाजी। गया नगर निगम के सबसे बड़े व्यवसायिक क्षेत्रों में शामिल वार्ड संख्या-19 को वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की सौगात मिल गई। शनिवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पुरानी गोदाम क्षेत्र में पथ निर्माण विभाग की ओर से कारू चाय दुकान से बारी रोड तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद मुन्नी देवी एवं पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। बताया गया कि वार्ड पार्षद द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग और जनहित को देखते हुए इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना को स्वीकृति मिली, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि व्यवसायिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित होगी।

स्थानीय व्यवसायियों और क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण ग्राहकों, व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नई सड़क बनने के बाद व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा तथा आसपास के मोहल्लों के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

वार्ड पार्षद मुन्नी देवी एवं पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी होने जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी वार्ड-19 सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
#गयाजी 
#LatestNews 
#gaya 
#bihar 
#GayaPolice 
#latestnewsindia 
Dr. Prem Kumar 
District Administration, GAYA 
Samrat Choudhary 
Tejashwi Yadav

गया नगर निगम के सबसे बड़े व्यवसायिक क्षेत्र वार्ड-19 को नई सड़क की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ गयाजी। गया नगर निगम के सबसे बड़े व्यवसायिक क्षेत्रों में शामिल वार्ड संख्या-19 को वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की सौगात मिल गई। शनिवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पुरानी गोदाम क्षेत्र में पथ निर्माण विभाग की ओर से कारू चाय दुकान से बारी रोड तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मुन्नी देवी एवं पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। बताया गया कि वार्ड पार्षद द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग और जनहित को देखते हुए इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना को स्वीकृति मिली, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि व्यवसायिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित होगी। स्थानीय व्यवसायियों और क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण ग्राहकों, व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नई सड़क बनने के बाद व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा तथा आसपास के मोहल्लों के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। वार्ड पार्षद मुन्नी देवी एवं पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी होने जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी वार्ड-19 सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। #गयाजी #LatestNews #gaya #bihar #GayaPolice #latestnewsindia Dr. Prem Kumar District Administration, GAYA Samrat Choudhary Tejashwi Yadav

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 1, 2026

बिहार में छा गए टिकारी SDM प्रवीण कुंदन! 💥🚨
स्कूल में अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, अगर हर अनुमंडल में ऐसा कड़क अफसर हो जाए तो बदल जाएगा पूरा बिहार! देखिए पूरा वीडियो👇
​#SDMPraveenKundan #GayaNews #TikariSDM #BiharPolice #ViralNews

बिहार में छा गए टिकारी SDM प्रवीण कुंदन! 💥🚨 स्कूल में अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, अगर हर अनुमंडल में ऐसा कड़क अफसर हो जाए तो बदल जाएगा पूरा बिहार! देखिए पूरा वीडियो👇 ​#SDMPraveenKundan #GayaNews #TikariSDM #BiharPolice #ViralNews

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 1, 2026

टिकारी SDM प्रवीण कुंदन औचक निरीक्षण में पहुंचे,
खुली सिस्टम की पोल ! 
​बच्चों से पूछा हाल, तो शौचालय में मिला ताला,
​फिर जो एसडीएम ने किया... देखकर उड़ जाएंगे होश!
#bdbiharjharkhand #SDM #tekari #viralvideo #GayaNews #BiharEducation #StudentProtest

टिकारी SDM प्रवीण कुंदन औचक निरीक्षण में पहुंचे, खुली सिस्टम की पोल ! ​बच्चों से पूछा हाल, तो शौचालय में मिला ताला, ​फिर जो एसडीएम ने किया... देखकर उड़ जाएंगे होश! #bdbiharjharkhand #SDM #tekari #viralvideo #GayaNews #BiharEducation #StudentProtest

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 1, 2026

'दुर्घटना नहीं, सुनियोजित हत्या हुई': डीलर संघ अध्यक्ष की पत्नी ने उठाए गंभीर सवाल, SSP को आवेदन देकर मृतक की बेटी ने CID/CBI जांच की मांग की, कहां- हमारे पिता को सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि किसी ने गला दबाकर मारा 

गया। गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पासवान की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने शुक्रवार को एसएसपी सुशील कुमार को आवेदन देकर बेलागंज थाना कांड संख्या 477/26 की सीआईडी या सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। 

उनका आरोप है कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जानी चाहिए। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि 16 जुलाई 2026 को उनके पति सुजीत कुमार पासवान किसी काम से निकले थे। दोपहर करीब 2:12 बजे उनकी बेटी की अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान किसी व्यक्ति से तीखी नोकझोंक होने की बात सुनाई दी, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 

इसके बाद परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।
परिजनों का आरोप है कि बाद में सूचना मिली कि सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित मृतक के पत्नी रेखा देवी का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया था कि उनके पति की गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी तथा रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट थी। उनका कहना है कि शरीर पर सड़क दुर्घटना जैसी अन्य गंभीर चोटों के निशान नहीं थे, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत होती है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतक की मोटरसाइकिल सड़क किनारे सही स्थिति में खड़ी मिली थी। यदि यह सड़क दुर्घटना होती, तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होती। इसी आधार पर परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति थी, जिसमें बाइक सुरक्षित रही लेकिन सुजीत कुमार की मौत हो गई।
रेखा देवी ने यह भी कहा है कि उनके पति बेलागंज डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष थे और सामाजिक रूप से सक्रिय रहते थे। उनका आरोप है कि किसी पुरानी रंजिश या दुश्मनी के कारण उनके पति की हत्या की गई और बाद में घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।

पीड़ित ने आवेदन में स्थानीय पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए इसे सीआईडी या सीबीआई को सौंपा जाए। उनका कहना है कि स्वतंत्र एजेंसी से जांच होने पर ही पूरे घटनाक्रम का सच सामने आएगा और वास्तविक दोषियों की पहचान हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस इस मामले में बेलागंज थाना कांड संख्या 477/26 के तहत जांच कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और सीआईडी/सीबीआई जांच की मांग के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन के अगले कदम और जांच की दिशा पर टिकी हुई है।
#गयाजी 
#GayaPolice 
#LatestNews 
#gaya 
#CrimeNews 
#latestnewsindia
#मर्डर 
#बेलागंज 
GAYA Police 
Samrat Choudhary 
Bihar Police 
Vikas Vaibhav, IPS

'दुर्घटना नहीं, सुनियोजित हत्या हुई': डीलर संघ अध्यक्ष की पत्नी ने उठाए गंभीर सवाल, SSP को आवेदन देकर मृतक की बेटी ने CID/CBI जांच की मांग की, कहां- हमारे पिता को सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि किसी ने गला दबाकर मारा गया। गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पासवान की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने शुक्रवार को एसएसपी सुशील कुमार को आवेदन देकर बेलागंज थाना कांड संख्या 477/26 की सीआईडी या सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जानी चाहिए। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि 16 जुलाई 2026 को उनके पति सुजीत कुमार पासवान किसी काम से निकले थे। दोपहर करीब 2:12 बजे उनकी बेटी की अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान किसी व्यक्ति से तीखी नोकझोंक होने की बात सुनाई दी, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। परिजनों का आरोप है कि बाद में सूचना मिली कि सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित मृतक के पत्नी रेखा देवी का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया था कि उनके पति की गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी तथा रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट थी। उनका कहना है कि शरीर पर सड़क दुर्घटना जैसी अन्य गंभीर चोटों के निशान नहीं थे, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत होती है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतक की मोटरसाइकिल सड़क किनारे सही स्थिति में खड़ी मिली थी। यदि यह सड़क दुर्घटना होती, तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होती। इसी आधार पर परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति थी, जिसमें बाइक सुरक्षित रही लेकिन सुजीत कुमार की मौत हो गई। रेखा देवी ने यह भी कहा है कि उनके पति बेलागंज डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष थे और सामाजिक रूप से सक्रिय रहते थे। उनका आरोप है कि किसी पुरानी रंजिश या दुश्मनी के कारण उनके पति की हत्या की गई और बाद में घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। पीड़ित ने आवेदन में स्थानीय पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए इसे सीआईडी या सीबीआई को सौंपा जाए। उनका कहना है कि स्वतंत्र एजेंसी से जांच होने पर ही पूरे घटनाक्रम का सच सामने आएगा और वास्तविक दोषियों की पहचान हो सकेगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में बेलागंज थाना कांड संख्या 477/26 के तहत जांच कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और सीआईडी/सीबीआई जांच की मांग के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन के अगले कदम और जांच की दिशा पर टिकी हुई है। #गयाजी #GayaPolice #LatestNews #gaya #CrimeNews #latestnewsindia #मर्डर #बेलागंज GAYA Police Samrat Choudhary Bihar Police Vikas Vaibhav, IPS

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 1, 2026

पितृ पक्ष मेला गया जी स्टेशन पर श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक व्यवस्था, विधानसभा अध्यक्ष, पुलिस कप्तान ने सुविधाओं का लिया जायजा रोजाना पहुंचेंगे एक लाख यात्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने क्या कुछ कहा व्यवस्था को लेकर सुनिए 
#गयाजी 
#GayaPolice 
#LatestNews 
#gaya 
#gayastation 
#बिहार 
#CrimeNews 
Dr. Prem Kumar 
District Administration, GAYA GAYA Police Jitan Ram Manjhi Samrat Choudhary

पितृ पक्ष मेला गया जी स्टेशन पर श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक व्यवस्था, विधानसभा अध्यक्ष, पुलिस कप्तान ने सुविधाओं का लिया जायजा रोजाना पहुंचेंगे एक लाख यात्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने क्या कुछ कहा व्यवस्था को लेकर सुनिए #गयाजी #GayaPolice #LatestNews #gaya #gayastation #बिहार #CrimeNews Dr. Prem Kumar District Administration, GAYA GAYA Police Jitan Ram Manjhi Samrat Choudhary

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 1, 2026