Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

News in Konch

राठौर समाज सेवा समिति ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा वृक्षों को प्रसन्न अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पहला पौधा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आनंद नगर अंडा में लगाया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया कि समिति लक्ष्य है कि नगर में पौधा रोपण कर नगर को हराभरा बनाना है। इसी क्रम में जल्द ही 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर संस्था की जनसंचालिका बहन बंदना राठौर ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी और आत्मा-परमात्मा के संबंध पर विचार साझा किए। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

राठौर समाज सेवा समिति ने कराया योग शिविर

कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन टिंकल राठौर ने किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजेश राठौर, गौरी शंकर राठौर, धर्मेंद्र राठौर, अनूप राठौर, इंजीनियर दिलीप राठौर, पंकज राठौर, डॉ. विकास राठौर सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

राठौर समाज सेवा समिति ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा वृक्षों को प्रसन्न अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पहला पौधा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आनंद नगर अंडा में लगाया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश राठौर ने बताया कि समिति लक्ष्य है कि नगर में पौधा रोपण कर नगर को हराभरा बनाना है। इसी क्रम में जल्द ही 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर संस्था की जनसंचालिका बहन बंदना राठौर ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी और आत्मा-परमात्मा के संबंध पर विचार साझा किए। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। राठौर समाज सेवा समिति ने कराया योग शिविर कोंच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राठौर समाज सेवा समिति, कोंच द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन टिंकल राठौर ने किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजेश राठौर, गौरी शंकर राठौर, धर्मेंद्र राठौर, अनूप राठौर, इंजीनियर दिलीप राठौर, पंकज राठौर, डॉ. विकास राठौर सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

Konch, Jalaun | Jun 21, 2026

#कालपी #कोंच #जालौन #माधौगढ़ #उरई

#कालपी #कोंच #जालौन #माधौगढ़ #उरई

Konch, Jalaun | Jun 21, 2026

#कोंच #कालपी #जालौन #माधौगढ़ #उरई

#कोंच #कालपी #जालौन #माधौगढ़ #उरई

Konch, Jalaun | Jun 21, 2026

पल्स पोलियो अभियान को लेकर एसडीएम ने की बैठक

28 जून से शुरू होगा अभियान, पांच साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

कोंच। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार शाक्य ने अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 जून से शुरू होने वाले अभियान में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पहले दिन बूथों पर दवा पिलाई जाएगी, इसके बाद स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। कोंच नगर क्षेत्र में 31 बूथों पर 72 कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं नदीगांव व ग्रामीण क्षेत्रों में 134 बूथों के माध्यम से 65 टीमों के 195 कर्मचारी अभियान चलाएंगे। पिंडारी व आसपास के क्षेत्रों में 130 बूथ बनाए जा रहे हैं, जहां 64 टीमों के 192 कर्मचारी जिम्मेदारी संभालेंगे। एसडीएम ने निर्देश दिए कि अभियान में कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

पल्स पोलियो अभियान को लेकर एसडीएम ने की बैठक 28 जून से शुरू होगा अभियान, पांच साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा कोंच। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार शाक्य ने अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 जून से शुरू होने वाले अभियान में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पहले दिन बूथों पर दवा पिलाई जाएगी, इसके बाद स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। कोंच नगर क्षेत्र में 31 बूथों पर 72 कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं नदीगांव व ग्रामीण क्षेत्रों में 134 बूथों के माध्यम से 65 टीमों के 195 कर्मचारी अभियान चलाएंगे। पिंडारी व आसपास के क्षेत्रों में 130 बूथ बनाए जा रहे हैं, जहां 64 टीमों के 192 कर्मचारी जिम्मेदारी संभालेंगे। एसडीएम ने निर्देश दिए कि अभियान में कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Konch, Jalaun | Jun 19, 2026

#कोंच #कालपी #जालौन #माधौगढ़ #उरई

#कोंच #कालपी #जालौन #माधौगढ़ #उरई

Konch, Jalaun | Jun 19, 2026

सीएचसी कोंच में सीएमओ का औचक निरीक्षण, लापरवाहों को लगाई फटकार

कोंच। सीएमओ हरिनंदन प्रसाद ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर चिकित्सकों व कर्मचारियों को समय से अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि मरीजों को बाहर की दवा लिखने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक्स-रे, प्रसव कक्ष, नेत्र कक्ष, ऑपरेशन कक्ष और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

सीएचसी कोंच में सीएमओ का औचक निरीक्षण, लापरवाहों को लगाई फटकार कोंच। सीएमओ हरिनंदन प्रसाद ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर चिकित्सकों व कर्मचारियों को समय से अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि मरीजों को बाहर की दवा लिखने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक्स-रे, प्रसव कक्ष, नेत्र कक्ष, ऑपरेशन कक्ष और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

Konch, Jalaun | Jun 18, 2026