सोरांव: मऊआइमा इलाके में ईंट हटाने के विवाद में मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने, अश्लील हरकत करने और जान से मारने की कोशिश किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा पुलिस के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।