बहरिया थाना क्षेत्र के ईदगाह (थमौर) के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार लगभग 4 बजे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा वैष्णवी मौर्य की मौत हो गई। वहीं बुधवार को शव पोस्टमार्टम से आने के बाद परिजन विभिन्न मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिए। एसीपी फूलपुर विवेक कुमार व अन्य पुलिस टीम ने परिजनों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुटी रही।