सोरांव: सोरांव इलाके में सड़क पर युवक की मौत, दूसरा साथी गंभीर घायल, परिजनों में मचा कोहराम
सोरांव थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान मऊआइमा थाना क्षेत्र के बांका जलालपुर निवासी जोखू पटेल के रिश्तेदार शिवा पटेल पुत्र संजय पटेल निवासी कटरा गुलाब सिंह छिटाही तथा हादसे में घायल हुए दूसरे युवक का नाम रोहित पटेल पुत्र राम आसरे निवासी खमपुर के रूप में हुई ।