Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
projsdamoh
Previous slide
Next slide
दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम तिदोनी में आयोजित कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान सभा में शामिल हुए। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और एकता का संदेश दिया गया।
Damoh, Madhya Pradesh
| Sep 2, 2026
MORE NEWS
नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहन को प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया ==== राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला सुभाष सोलंकी विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन में जिला दमोह एवं तहसील न्यायालय हटा, पथरिया एव तेंदूखेड़ा में 12 सितंबर 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के साथ ही विद्युत चोरी एवं नगरपालिका के जलकर, सम्पत्ति कर के प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जावेगा। उक्त नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु नगरपालिका एवं विद्युत विभाग के समन्वय से प्रचार-प्रसार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी द्वारा न्यायालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष सोलंकी द्वारा बताया गया कि उक्त नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार आमजन तक पहुंचाये जाने हेतु न्यायालय परिसर से शहर के मुख्य स्थानों अस्पताल चौराहा, घण्टाघर, बस स्टेण्ड, तीन गुल्ली, सागर नाका, स्टेशन चौराहा, रेल्वे स्टेशन आदि स्थानो पर वाहन द्वारा बैनर व जिंगल के माध्यम से प्रचार किया जायेगा। साथ ही नगरपालिका एवं विद्युत विभाग द्वारा प्रकरणों के संबध में दी जाने वाली छूट के लिए सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाये जाकर आमजनता के बीच में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे जनसमुदाय अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सके। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष सोलंकी द्वारा अधिवक्ता संघ और न्यायाधीशगण से अपील की गई कि लोक अदालत को उत्सव के रूप में मनाते हुए आगामी नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर 2026 के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराया जाये जिससे कि पक्षकारों के बीच विवाद का पारस्परिक सहमति से निराकरण होगा और मुकदमेबाजी व विवाद अंतिम रूप से समाप्त होंगे। अध्यक्ष अधिवक्ता संघ दमोह मुकेश पाण्डे ने नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिवक्तागण का अपेक्षित एवं सकारात्मक सहयोग प्रदान किये जाने की बात कही है।
Damoh, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026
हटा पुलिस ने 12 घंटे में किया चोरी का खुलासा, 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद; आरोपी गिरफ्तार हटा। गांधी वार्ड बूढ़ा हटा में घर से हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीधी जिले के ग्राम भेलकी निवासी रजनीश पिता रामजियावन विश्वकर्मा (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार राजकुमार विश्वकर्मा (61) ने 30 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 29 अगस्त की रात परिवार के साथ सोने के बाद सुबह उठने पर पीछे के कमरे का दरवाजा खुला मिला। गोदरेज अलमारी में रखे जेवरात गायब थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी कबूल की। आरोपी से सोने का हार, चूड़ियां, टॉप्स, गुरियों की मालाएं और चांदी की करधनी सहित अन्य जेवर बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Damoh, Damoh | Sep 1, 2026
उज्जैन में चिता से कथित मानव मांस खाने का VIDEO वायरल, संत समाज नाराज; पुलिस में शिकायत उज्जैन। चक्रतीर्थ श्मशान घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में खुद को किन्नर अघोरी और महामंडलेश्वर बताने वाली काली उर्फ नंद गिरि जलती चिता के पास जाती और उसमें से कुछ निकालकर खाने का दावा करती नजर आ रही हैं। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज ने नाराजगी जताते हुए इसे अंतिम संस्कार की मर्यादा और अघोर परंपरा के विरुद्ध बताया। अघोर अखाड़े की ओर से जीवाजीगंज थाने में शिकायत देकर वीडियो की तकनीकी और फोरेंसिक जांच तथा दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Damoh, Damoh | Sep 1, 2026
बांसा तारखेड़ा के पास गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराया पत्थर से लोड ट्रक, केबिन में फंसा ड्राइवर, हाइड्रा और JCB की मदद से निकाला बाहर दमोह। दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह बांसा तारखेड़ा के पास गाय को बचाने के प्रयास में मैंगनीज पत्थर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बाउंड्री और पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक संदीप जांघेला के पैर केबिन में फंस गए। सूचना पर पुलिस और एसडीईआरएफ टीम मौके पर पहुंची। JCB और हाइड्रा की मदद से ट्रक का क्षतिग्रस्त हिस्सा काटकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 8.30 बजे चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रक में मौजूद क्लीनर सुरक्षित बाहर निकल आया। रेस्क्यू के दौरान पुलिस, 112 डायल, एंबुलेंस और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।
Damoh, Damoh | Sep 1, 2026
नूरी नगर में ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ लगी भीषण आग, ऑयल गिरने से बढ़ती गई लपटें दमोह। शहर के नूरी नगर में सोमवार रात करीब 10 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद उसमें भरा ऑयल नीचे गिरने लगा। ऑयल के कारण आग तेजी से फैल गई और लपटें विकराल हो गईं। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी। टीम के पहुंचने पर विद्युत प्रवाह बंद किया गया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। इसके बाद आग बुझाकर ट्रांसफार्मर में आवश्यक सुधार कार्य किया गया और विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
Damoh, Damoh | Sep 1, 2026
जन्मदिन की पार्टी नहीं दी तो दोस्त ने अधिवक्ता को भेजा नोटिस, पार्टी लेकर रहेंगे अन्यथा लेंगे न्यायालय की शरण ₹41,250 क्षतिपूर्ति का दावा; अधिवक्ता बोले- पार्टी दी थी, नोटिस का जवाब नोटिस से देंगे दमोह। जन्मदिन की पार्टी को लेकर दो दोस्तों के बीच शुरू हुई नोकझोंक अब कानूनी नोटिस तक पहुंच गई है। जिला न्यायालय के अधिवक्ता गोविंद तिवारी को उनके मित्र विशाल सिंह राजपूत ने वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजकर ₹41,250 की क्षतिपूर्ति की मांग की है। मामला मंगलवार को सामने आने के बाद दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी है। पार्टी का किया था वादा, इकरारनामा भी हुआ विशाल सिंह राजपूत ने बताया कि गोविंद तिवारी का जन्मदिन 10 अगस्त को था। साथियों ने उनसे जन्मदिन की पार्टी मांगी थी। गोविंद ने अगले रविवार पार्टी देने का आश्वासन दिया। रविवार को पार्टी नहीं होने पर 23 अगस्त को पार्टी देने की बात कही गई। विशाल के अनुसार, इसे लेकर एक इकरारनामा भी लिखा गया, जिस पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर हुए थे। इसके बावजूद पार्टी नहीं मिलने पर उनके वरिष्ठ अधिवक्ता कमल सिंह ठाकुर के माध्यम से नोटिस भेजा गया। रेस्टोरेंट में खाना और इलाज का खर्च जोड़ा विशाल का कहना है कि पार्टी नहीं मिलने पर उन्हें मजबूरी में एक रेस्टोरेंट में ₹1,750 का खाना खाना पड़ा। इसके बाद मानसिक परेशानी के चलते निजी अस्पताल में इलाज कराया, जिसमें ₹39,500 खर्च हुए। इन्हीं खर्चों को आधार बनाकर कुल ₹41,250 की क्षतिपूर्ति की मांग नोटिस में की गई है। नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। अधिवक्ता बोले- पार्टी दी थी, बिल भी मौजूद अधिवक्ता गोविंद तिवारी का कहना है कि उन्होंने अपने कुछ दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी दी थी और उन्हें आमंत्रित भी किया गया था। पार्टी के बिल उनके पास उपलब्ध हैं। उनके सीनियर अधिवक्ता मनीष नगाइच ने कहा कि नोटिस प्राप्त हुआ है और उसका जवाब नोटिस के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला दो मित्रों के बीच का है, इसलिए मध्यस्थता के जरिए समाधान का प्रयास किया जाएगा। मामला दोस्ताना अंदाज में सुलझने की उम्मीद विशाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामला मित्रवत तरीके से सुलझ जाएगा और उन्हें पार्टी मिलेगी। हालांकि, सात दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है। मामला सामने आने के बाद अधिवक्ताओं के बीच यह अनोखी कानूनी नोकझोंक चर्चा का विषय बनी हुई है।
Damoh, Damoh | Sep 1, 2026
सभी मिलकर निभाएं नैतिक जिम्मेदारी, पूर्व में विद्युत विभाग की बैठक के बेहतर परिणाम आये - विधायक श्री मलैया == शहर के विकास कार्यों को मिलेगी गति, हर कार्य की तय हुई समय-सीमा - कलेक्टर श्री यादव == स्वच्छता, पेयजल, कचरा प्रबंधन और विकास कार्यों की विधायक मलैया की अध्यक्षता में हुई समीक्षा == नगरपालिका बैठक में शहर के विकास पर मंथन === दिए गए अहम् दिशा- निर्देश, हर कार्य की हुई समय-सीमा तय === नगरपालिका से संबंधित विभिन्न विषयों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं में विस्तार तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदमों और प्रभावी नियम-कायदों पर विचार-विमर्श हुआ। विधायक जयंत मलैया ने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। नगरपालिका के कार्यों को लेकर सभी संबंधितों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा पूर्व में विद्युत मंडल की बैठक के भी बेहतर परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा यह नैतिक जिम्मेदारी का विषय है। भले ही इसके लिए कोई कानूनी बाध्यता न हो, लेकिन नगरपालिका अधिकारियों, नेता प्रतिपक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कर जिम्मेदारी लेना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए जो कार्य एक व्यक्ति नहीं कर सकता, उसे दूसरा और दूसरा नहीं कर सकता तो तीसरा व्यक्ति आगे बढ़कर पूरा कर सकता है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं और समस्याओं का तत्परता, शीघ्रता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना जिला प्रशासन का प्रमुख प्रयास है। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार, पेयजल एवं कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के उद्देश्य से विधायक जयंत मलैया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि बैठक में शहर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ऐसे कार्य जो लंबित हैं, जिनके टेंडर होना हैं अथवा हो चुके हैं, जिनमें कार्य प्रारंभ किया जाना है तथा जिन कार्यों का लोकार्पण किया जाना है, सभी की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा इन कार्यों को गति देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि आमजन को शीघ्र उनका लाभ मिल सके। 2022 से लंबित कार्यों को भी पूरा करने की तय हुई समय-सीमा कलेक्टर ने कहा शहर में कई ऐसे विकास कार्य हैं जो वर्ष 2022 से लंबित हैं। इन कार्यों के लिए राशि उपलब्ध हो चुकी थी, लेकिन कुछ कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं और कुछ कार्य प्रारंभ होने के बावजूद अभी तक पूर्ण अथवा लोकार्पित नहीं हुए हैं। बैठक में प्रत्येक कार्य के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा, ताकि जिन उद्देश्यों को लेकर शासन द्वारा कार्य स्वीकृत किए गए और राशि उपलब्ध कराई गई थी, वे उद्देश्य पूरे हो सकें तथा शहरवासियों को वास्तविक लाभ मिल सके। कलेक्टर श्री यादव ने कहा हर कार्य की समीक्षा कर उसकी समय-सीमा तय की गई है। संबंधित विभागों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करना होगा। यदि कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो उसकी जानकारी समय पर दी जाए, ताकि समस्या का निराकरण करते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। जरूरत पड़ने पर विधायक निधि से भी मिलेगा सहयोग बैठक में विधायक जयंत मलैया ने भी शहर के विकास कार्यों के लिए विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर अपनी विधायक निधि से सहयोग देने की बात कही है। यदि किसी कार्य के लिए भोपाल स्तर से राशि की आवश्यकता होगी तो उसके लिए भी प्रयास कर आवश्यक फंड उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। इससे शहरवासियों को यह महसूस हो कि विकास कार्यों में शासन और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार होगी विकास कार्यों की समीक्षा कलेक्टर ने कहा आगामी समय में भी विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार की बैठकें लगातार आयोजित की जाएंगी। आज लिए गए निर्णयों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और कार्यों की प्रगति की समीक्षा होती रहेगी। उन्होंने कहा सभी का प्रयास है कि शहरवासियों की समस्याओं का निराकरण हो, उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें और दमोह शहर स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर के रूप में आगे बढ़े। #damoh #CMMadhyaPradesh #Damoh
Damoh, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026
1 September 2026
Damoh, Damoh | Sep 1, 2026