नूरी नगर में ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ लगी भीषण आग, ऑयल गिरने से बढ़ती गई लपटें
दमोह। शहर के नूरी नगर में सोमवार रात करीब 10 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद उसमें भरा ऑयल नीचे गिरने लगा। ऑयल के कारण आग तेजी से फैल गई और लपटें विकराल हो गईं। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी। टीम के पहुंचने पर विद्युत प्रवाह बंद किया गया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। इसके बाद आग बुझाकर ट्रांसफार्मर में आवश्यक सुधार कार्य किया गया और विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
Damoh, Damoh | Sep 1, 2026