बांसा तारखेड़ा के पास गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराया पत्थर से लोड ट्रक, केबिन में फंसा ड्राइवर, हाइड्रा और JCB की मदद से निकाला बाहर
दमोह। दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह बांसा तारखेड़ा के पास गाय को बचाने के प्रयास में मैंगनीज पत्थर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बाउंड्री और पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक संदीप जांघेला के पैर केबिन में फंस गए। सूचना पर पुलिस और एसडीईआरएफ टीम मौके पर पहुंची। JCB और हाइड्रा की मदद से ट्रक का क्षतिग्रस्त हिस्सा काटकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 8.30 बजे चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रक में मौजूद क्लीनर सुरक्षित बाहर निकल आया। रेस्क्यू के दौरान पुलिस, 112 डायल, एंबुलेंस और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।
Damoh, Damoh | Sep 1, 2026