हटा पुलिस ने 12 घंटे में किया चोरी का खुलासा, 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद; आरोपी गिरफ्तार
हटा। गांधी वार्ड बूढ़ा हटा में घर से हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीधी जिले के ग्राम भेलकी निवासी रजनीश पिता रामजियावन विश्वकर्मा (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार राजकुमार विश्वकर्मा (61) ने 30 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 29 अगस्त की रात परिवार के साथ सोने के बाद सुबह उठने पर पीछे के कमरे का दरवाजा खुला मिला। गोदरेज अलमारी में रखे जेवरात गायब थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी कबूल की। आरोपी से सोने का हार, चूड़ियां, टॉप्स, गुरियों की मालाएं और चांदी की करधनी सहित अन्य जेवर बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Damoh, Damoh | Sep 1, 2026