उज्जैन में चिता से कथित मानव मांस खाने का VIDEO वायरल, संत समाज नाराज; पुलिस में शिकायत
उज्जैन। चक्रतीर्थ श्मशान घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में खुद को किन्नर अघोरी और महामंडलेश्वर बताने वाली काली उर्फ नंद गिरि जलती चिता के पास जाती और उसमें से कुछ निकालकर खाने का दावा करती नजर आ रही हैं। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज ने नाराजगी जताते हुए इसे अंतिम संस्कार की मर्यादा और अघोर परंपरा के विरुद्ध बताया। अघोर अखाड़े की ओर से जीवाजीगंज थाने में शिकायत देकर वीडियो की तकनीकी और फोरेंसिक जांच तथा दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Damoh, Damoh | Sep 1, 2026