Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

News in Damoh

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने पर नरसिंहगढ़ का ठाकुर पेट्रोल पंप सील, पथरिया तहसीलदार ने कलेक्टर के निर्देशन में की कार्यवाही

पथरिया। दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर प्रशासन ने आज रविवार दोपहर 2 बजे पथरिया तहसील के नरसिंहगढ़ स्थित ठाकुर पेट्रोल पंप पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। कार्रवाई नायब तहसीलदार वृन्देश पांडे एवं पटवारी कोमल सिंह की मौजूदगी में की गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप का विस्फोटक अधिनियम के तहत आवश्यक लाइसेंस का समय पर नवीनीकरण नहीं कराया गया था। साथ ही तकनीकी मानकों से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। 

इसके बाद पेट्रोल पंप को सील कर संचालन पर रोक लगा दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों और वैधानिक प्रावधानों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने पर नरसिंहगढ़ का ठाकुर पेट्रोल पंप सील, पथरिया तहसीलदार ने कलेक्टर के निर्देशन में की कार्यवाही पथरिया। दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर प्रशासन ने आज रविवार दोपहर 2 बजे पथरिया तहसील के नरसिंहगढ़ स्थित ठाकुर पेट्रोल पंप पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। कार्रवाई नायब तहसीलदार वृन्देश पांडे एवं पटवारी कोमल सिंह की मौजूदगी में की गई। अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप का विस्फोटक अधिनियम के तहत आवश्यक लाइसेंस का समय पर नवीनीकरण नहीं कराया गया था। साथ ही तकनीकी मानकों से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके बाद पेट्रोल पंप को सील कर संचालन पर रोक लगा दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों और वैधानिक प्रावधानों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Damoh, Damoh | Jul 12, 2026

लग्जरी कारों से शराब तस्करी का बढ़ा ट्रेंड, दमोह पुलिस अलर्ट; तीन मामलों में 9 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार एसपी आनंद कलादगी ने दी जानकारी 

दमोह। जिले में लग्जरी कारों के जरिए अवैध शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ने हाल ही में बटियागढ़, तेजगढ़ और देहात थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए महंगी कारों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। तीनों मामलों में 9 से अधिक आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने आज रविवार दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तस्कर पुलिस को भ्रमित करने और संदेह से बचने के लिए लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन दमोह पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संदिग्ध वाहनों की लगातार निगरानी की जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

लग्जरी कारों से शराब तस्करी का बढ़ा ट्रेंड, दमोह पुलिस अलर्ट; तीन मामलों में 9 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार एसपी आनंद कलादगी ने दी जानकारी दमोह। जिले में लग्जरी कारों के जरिए अवैध शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ने हाल ही में बटियागढ़, तेजगढ़ और देहात थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए महंगी कारों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। तीनों मामलों में 9 से अधिक आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने आज रविवार दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तस्कर पुलिस को भ्रमित करने और संदेह से बचने के लिए लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन दमोह पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संदिग्ध वाहनों की लगातार निगरानी की जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Damoh, Damoh | Jul 12, 2026

राम मंदिर चंदा चोरी, नीट पेपर लीक और किसानों के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज रविवार शाम 5 बजे विभिन्न राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे एवं चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई। 

कांग्रेस ने कहा कि इन मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों को खाद, बीज और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार से जुड़े कथित जमीन घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई। 

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व मंत्री हर्ष याद, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, पूर्व विधायक अजय टंडन, मनु मिश्रा, पंडित नितिन मिश्रा, दीपेश पटेरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

राम मंदिर चंदा चोरी, नीट पेपर लीक और किसानों के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज रविवार शाम 5 बजे विभिन्न राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे एवं चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई। कांग्रेस ने कहा कि इन मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों को खाद, बीज और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार से जुड़े कथित जमीन घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व मंत्री हर्ष याद, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, पूर्व विधायक अजय टंडन, मनु मिश्रा, पंडित नितिन मिश्रा, दीपेश पटेरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Damoh, Damoh | Jul 12, 2026

लड़की बनकर करता था बात, शादी का झांसा देकर ऐंठे रुपए; 35 वर्षीय युवक गिरफ्तार

दमोह जिले की तेंदूखेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार शाम एक ऐसे युवक को हिरासत में लिया, जो लड़की की आवाज में लोगों से बात कर शादी का झांसा देकर रुपए ऐंठता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 8 से 10 लोग उसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। 

आरोप है कि युवक फोन पर खुद को युवती बताकर पुरुषों से बातचीत करता और उनसे पैसे मंगवाता था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो कथित युवती की जगह 35 वर्षीय रुक्मण आदिवासी, निवासी पटी गांव, सामने आया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

थाने पहुंचे सुंदर सिंह गोंड ने बताया कि उनके भांजे से शादी का झांसा देकर 5 हजार रुपए लिए गए थे। वहीं बहेरिया निवासी भगवती बाई और रामकुमारी यादव ने भी आरोप लगाया कि उनके परिवार के लोगों से भी युवक ने लड़की बनकर बातचीत की और हजारों रुपए ले लिए। रामकुमारी के अनुसार उनके परिवा

लड़की बनकर करता था बात, शादी का झांसा देकर ऐंठे रुपए; 35 वर्षीय युवक गिरफ्तार दमोह जिले की तेंदूखेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार शाम एक ऐसे युवक को हिरासत में लिया, जो लड़की की आवाज में लोगों से बात कर शादी का झांसा देकर रुपए ऐंठता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 8 से 10 लोग उसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। आरोप है कि युवक फोन पर खुद को युवती बताकर पुरुषों से बातचीत करता और उनसे पैसे मंगवाता था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो कथित युवती की जगह 35 वर्षीय रुक्मण आदिवासी, निवासी पटी गांव, सामने आया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। थाने पहुंचे सुंदर सिंह गोंड ने बताया कि उनके भांजे से शादी का झांसा देकर 5 हजार रुपए लिए गए थे। वहीं बहेरिया निवासी भगवती बाई और रामकुमारी यादव ने भी आरोप लगाया कि उनके परिवार के लोगों से भी युवक ने लड़की बनकर बातचीत की और हजारों रुपए ले लिए। रामकुमारी के अनुसार उनके परिवा

Damoh, Damoh | Jul 12, 2026

जबेरा अस्पताल के लेबर रूम में घुसी नागिन, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा

दमोह जिले के जबेरा स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम में रविवार शाम करीब 6 बजे एक नागिन घुस आने से मरीजों, परिजनों और अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञों को बुलाया गया, जिन्होंने सुरक्षित रेस्क्यू कर नागिन को जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पुरुषोत्तम गर्ग और अन्य स्टाफ की नजर अचानक लेबर रूम की ओर बढ़ रही नागिन पर पड़ी। इसके बाद कर्मचारियों ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाते हुए मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही सर्प पर लगातार नजर रखी, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ छोटू पटेल और सूरज रैकवार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नागिन को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे डिब्बे में बंद

जबेरा अस्पताल के लेबर रूम में घुसी नागिन, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा दमोह जिले के जबेरा स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम में रविवार शाम करीब 6 बजे एक नागिन घुस आने से मरीजों, परिजनों और अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञों को बुलाया गया, जिन्होंने सुरक्षित रेस्क्यू कर नागिन को जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पुरुषोत्तम गर्ग और अन्य स्टाफ की नजर अचानक लेबर रूम की ओर बढ़ रही नागिन पर पड़ी। इसके बाद कर्मचारियों ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाते हुए मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही सर्प पर लगातार नजर रखी, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ छोटू पटेल और सूरज रैकवार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नागिन को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे डिब्बे में बंद

Damoh, Damoh | Jul 12, 2026

हटा सब्जी बाजार में बंद दो मंजिला कच्चे मकान में भीषण आग, दो घंटे बाद पाया गया काबू

दमोह जिले के हटा नगर के रतन बजरिया स्थित सब्जी बाजार की संकरी गली में शनिवार देर रात करीब 12 बजे एक बंद पड़े दो मंजिला कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल हटा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार मकान गोविंद पिता बसंत अग्रवाल का पैतृक भवन है, जो लंबे समय से बंद और जर्जर अवस्था में था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी ने मकान के नीचे पड़े कचरे में आग लगा दी, जो धीरे-धीरे अंदर तक फैल गई। भवन में रखे पुराने टायरों ने आग को और भड़का दिया। कच्चा निर्माण और छप्पर होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर बेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। संकरी गली के कारण दमकल वाहन को पहुंचने में दिक्कत हुई।

हटा सब्जी बाजार में बंद दो मंजिला कच्चे मकान में भीषण आग, दो घंटे बाद पाया गया काबू दमोह जिले के हटा नगर के रतन बजरिया स्थित सब्जी बाजार की संकरी गली में शनिवार देर रात करीब 12 बजे एक बंद पड़े दो मंजिला कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल हटा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार मकान गोविंद पिता बसंत अग्रवाल का पैतृक भवन है, जो लंबे समय से बंद और जर्जर अवस्था में था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी ने मकान के नीचे पड़े कचरे में आग लगा दी, जो धीरे-धीरे अंदर तक फैल गई। भवन में रखे पुराने टायरों ने आग को और भड़का दिया। कच्चा निर्माण और छप्पर होने के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर बेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। संकरी गली के कारण दमकल वाहन को पहुंचने में दिक्कत हुई।

Damoh, Damoh | Jul 12, 2026

सूखी पिपरिया में करते की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 8.50 लाख के जेवर व देशी कट्टा बरामद

एसपी आनंद कलादगी ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया मामले का खुलासा 

दमोह देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के सूखी पिपरिया गांव में 4 जुलाई की रात हुई लाखों रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 42 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, धारदार कटर और मोटरसाइकिल सहित करीब 8.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। मामले में दो अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जबकि पूछताछ में वारदात में शामिल दो और लोगों की भूमिका सामने आई है, जिन पर डकैती की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

पुलिस के अनुसार, फरियादी विजय जैन के घर में चार बदमाश घुसकर परिवार को बंधक बनाते हुए मारपीट कर करीब 12.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी लूट ले गए थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर छह विशेष टीमें गठित कीं। 

करीब 200 सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शंकर यादव और राहुल अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली। शंकर यादव पर पहले से चोरी और नकबजनी सहित 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
फरार आरोपियों दीपू उर्फ दीपक बंसल, रानू पटेल सहित 2 अन्य की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में दमोह देहात थाना व नरसिंहगढ़ चौकी की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। वहीं मामले में आज रविवार शाम 5.30 मिनट पर एसपी आनंद कलादगी ने सीएसपी एच आर पांडे, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी सहित टीम की मौजूदगी में मामले का खुलासा कर मीडिया को जानकारी दी।

सूखी पिपरिया में करते की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 8.50 लाख के जेवर व देशी कट्टा बरामद एसपी आनंद कलादगी ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया मामले का खुलासा दमोह देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के सूखी पिपरिया गांव में 4 जुलाई की रात हुई लाखों रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 42 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, धारदार कटर और मोटरसाइकिल सहित करीब 8.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। मामले में दो अन्य नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जबकि पूछताछ में वारदात में शामिल दो और लोगों की भूमिका सामने आई है, जिन पर डकैती की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस के अनुसार, फरियादी विजय जैन के घर में चार बदमाश घुसकर परिवार को बंधक बनाते हुए मारपीट कर करीब 12.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी लूट ले गए थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर छह विशेष टीमें गठित कीं। करीब 200 सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शंकर यादव और राहुल अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली। शंकर यादव पर पहले से चोरी और नकबजनी सहित 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों दीपू उर्फ दीपक बंसल, रानू पटेल सहित 2 अन्य की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में दमोह देहात थाना व नरसिंहगढ़ चौकी की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। वहीं मामले में आज रविवार शाम 5.30 मिनट पर एसपी आनंद कलादगी ने सीएसपी एच आर पांडे, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी सहित टीम की मौजूदगी में मामले का खुलासा कर मीडिया को जानकारी दी।

Damoh, Damoh | Jul 12, 2026

यातायात थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान, 30 वाहनों के चालान करकर बसूला 12 हजार का जुर्माना

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने आज रविवार दोपहर 1 बजे तक जिला जेल स्थित यातायात थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मोटीफाई साइलेंसर, वाहन संबंधी दस्तावेजों के अभाव तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी बलवीर सिंह मार्को ने बताया कि दोपहिया वाहनों और ऑटो चालकों सहित करीब 30 वाहनों के चालान काटे गए। 

इस कार्रवाई में लगभग 12000 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई।

यातायात थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान, 30 वाहनों के चालान करकर बसूला 12 हजार का जुर्माना दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने आज रविवार दोपहर 1 बजे तक जिला जेल स्थित यातायात थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मोटीफाई साइलेंसर, वाहन संबंधी दस्तावेजों के अभाव तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी बलवीर सिंह मार्को ने बताया कि दोपहिया वाहनों और ऑटो चालकों सहित करीब 30 वाहनों के चालान काटे गए। इस कार्रवाई में लगभग 12000 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई।

Damoh, Damoh | Jul 12, 2026

सूखी पिपरिया में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल 

दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले सूखी पिपरिया में घर में घुसकर गल्ला व्यापारी विषय हैं के घर में घुसकर करीब 12 लाख से अधिक के सोने चांदी और नगदी की लूट को अंजाम दिया था।

घटना का रविवार शाम एसपी ने खुलासा कर दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपी शंकर यादव और राहुल यादव को गिरफ्तार कर रविवार शाम माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर फ़िलहाल जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सूखी पिपरिया में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले सूखी पिपरिया में घर में घुसकर गल्ला व्यापारी विषय हैं के घर में घुसकर करीब 12 लाख से अधिक के सोने चांदी और नगदी की लूट को अंजाम दिया था। घटना का रविवार शाम एसपी ने खुलासा कर दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपी शंकर यादव और राहुल यादव को गिरफ्तार कर रविवार शाम माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर फ़िलहाल जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Damoh, Damoh | Jul 12, 2026