100 साल पुराने रास्ते पर गेट लगाकर रास्ता बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के भाटपुर गांव में 100 साल पुराने परंपरागत रास्ते को बंद करने का मामला सामने आया है। शान्तिलाल कटारा सहित ग्रामीणों ने रामु पंचाल पर रास्ते में गेट लगाकर आवागमन रोकने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 14 अक्टूबर को आरोपी ने रास्ते पर गेट लगाकर ग्रामीणों को आने-जाने से रोक दिया। विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करने, मारपीट पर उतारू होने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत में बच्चों को स्कूल जाने से रोकने, पहले तारबंदी व परकोटा बनाने तथा पुलिस थाने में झूठी रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए रास्ता खुलवाने और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #Bh atpur #RoadDispute VillageNews PoliceComplaint