पंचायती राज चुनाव से पहले भाजपा को मजबूती, 108 युवाओं ने जिला अध्यक्ष अशोक पटेल की मौजूदगी में ली सदस्यता
डूंगरपुर। पंचायती राज चुनाव के बीच भाजपा में नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता में 108 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा युवा नेता जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं को अब समझ आने लगा है कि बीएपी विकास नहीं कर सकती, इसलिए युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें विकास के कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर युवा नेता सागर कलाल, मनीष पिपलई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Dungerpur #DungarpurNews #BJP #RajasthanPolitics #PanchayatiRajElection