रात में बाहर जाने से रोका तो पोती ने दादा की हत्या की, लकड़ी के फासरे से सिर पर किए वार
बांसवाड़ा जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में रात में घर से बाहर जाने से रोकने पर 19 वर्षीय युवती ने अपने दादा जेता राणा (60) पर लकड़ी के फासरे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना 16 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवती भागकर एक घर में छिप गई, जहां से परिजनों ने उसे पकड़ा। घायल बुजुर्ग को गनोड़ा अस्पताल से बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया और जांच शुरू कर दी है।
#banswara #BanswaraNews #crimenews #cut2cutlive
Dungarpur, Dungarpur | Oct 17, 2026