प्रतापगढ़ में गरबा महोत्सव के चंदे को लेकर विवाद, जातिगत टिप्पणी और मारपीट के प्रयास का आरोप, कॉलोनीवासियों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़। शहर की बड़ा बाग कॉलोनी में शारदीय नवरात्रि पर गरबा महोत्सव के लिए सहयोग राशि मांगने के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। कॉलोनीवासियों ने संदीप पाल शर्मा पर अभद्रता, जातिगत गाली-गलौज और जूता निकालकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन के अनुसार, 16 अक्टूबर को रोहित पोरवाल, रामप्रसाद सुथार, श्याम सुंदर कुमावत, बसंती देवी सुथार और आशा टांक सहित अन्य लोग सहयोग राशि एकत्र करने होंडा शोरूम पहुंचे थे। घटना को लेकर कॉलोनीवासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
#Pratapgarh #RajasthanNews #GarbaMahotsav #Navratri #PratapgarhNews RajasthanNewsUpdate