डूंगरपुर में उपसभापति अनिल पटेल ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जल्द काम पूरा करने के निर्देश
डूंगरपुर। नगर परिषद के उपसभापति अनिल पटेल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पार्षद भूपेंद्र पालीवाल, मनीष सेवक और रूडीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने मोची बाजार, दर्जीवाड़ा, फराशवाड़ा से पुराने अस्पताल तक चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उपसभापति ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्य पूरे होने से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
#Dungarpur #DungarpurNews #AnilPatel #NagarParishad #DevelopmentWork RajasthanNews