प्रतापगढ़ में मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गांधी चौराहे पर पुतला फूंककर जताया विरोध
प्रतापगढ़। महात्मा गांधी चौराहे पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का पुतला दहन किया। इस दौरान पाकिस्तान को सहायता देने से संबंधित बताए जा रहे उनके भाषण के वीडियो का सार्वजनिक प्रसारण भी किया गया। प्रदर्शन में जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन, ब्लॉक और मंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित बयान पर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया।
#Pratapgarh #RajasthanNews #CongressProtest #MadanRathore #DigvijaySinghPurawat