डूंगरपुर में मदन राठौड़ के कथित पाकिस्तान समर्थक बयान पर बवाल, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर फूंका पुतला
डूंगरपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित बयान को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोगरा ने आरोप लगाया कि राठौड़ के कथित बयान से भाजपा और आरएसएस की विचारधारा उजागर होती है। उन्होंने धर्म के नाम पर राजनीति करने और समाज को बांटने का आरोप भी लगाया। घोगरा ने कहा कि कांग्रेस सभी जातियों, धर्मों और 36 कौमों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। कांग्रेस नेताओं ने बयान पर जवाब मांगा।
#Dungarpur #RajasthanNews #CongressProtest #MadanRathore #GaneshGhogra Congress BJP