#बलरामपुर ! आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील...
#बलरामपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना कोतवाली नगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से की।
बैठक के दौरान नगर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाहों को प्रसारित करें।
क्षेत्राधिकारी नगर एवं उपजिलाधिकारी सदर ने उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया और निर्धारित नियमों का पालन करने का आग्रह किया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संतोष मिश्रा समेत पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
#balrampur #balrampurpolice #BalrampurPolice