#यूपी ! #मुख्यमंत्री जी के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पूर्व सपा विधायक जगराम पासवान के भाई पर FIR दर्ज, पुलिस की सख्त कार्रवाई...
#बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी करना पूर्व सपा विधायक जगराम पासवान के भारी पड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर संवैधानिक पद पर आसीन मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित वीडियो पोस्ट किए जाने के मामले में बलरामपुर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत 'साधू पासवान' नाम से एक फेसबुक अकाउंट संचालित किया जा रहा था। उक्त अकाउंट से प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरुद्ध एक आपत्तिजनक और अमर्यादित वीडियो पोस्ट की गई थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल प्रभाव से छानबीन शुरू कर दी गई।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित यूजर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग (FIR) पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर शांति व्यवस्था और गरिमा को भंग करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
#balrampur #balrampurpolic