#Balrampur : सीओ #उतरौला ने पंडालों का लिया जायजा, सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश...
#उतरौला (#बलरामपुर)। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार ने थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पूजा आयोजकों व व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंडालों में महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं। साथ ही, हर पंडाल में व्यवहारिक और व्यसनमुक्त (धूम्रपान न करने वाले) वॉलनटियर्स की नियुक्ति की जाए।
सुरक्षा हेतु जारी मुख्य निर्देश:
अग्निशमन व्यवस्था: आग से बचाव के लिए पंडालों में पानी और बालू से भरी बाल्टियों का पर्याप्त प्रबंध रखें।
विद्युत सुरक्षा: बिजली के तारों को खुला न छोड़ें, हैलोजन लाइटों को पंडाल के कपड़ों से सटाकर न लगाएं और विद्युत मानकों की जांच जरूर कराएं।
सतर्कता: पंडालों के आसपास किसी भी प्रकार की आतिशबाजी और धूम्रपान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
निरीक्षण के दौरान रेहरा बाजार थाना प्रभारी अनिल दीक्षित सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
#balrampur #balrampurpolice #BalrampurPolice #Utraula