1.18 करोड़ की लूट, सरपंच बनने का सपना! नाले में शराब पार्टी करते पकड़ा गया मास्टरमाइंड
बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आंबापुरा पुलिस और साइबर सेल ने मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गणाउ के सुनसान नाले में शराब पार्टी करते दबोचा। पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर को गेमन पुल के पास बदमाशों ने कार रोककर लाठी-तलवार से हमला किया और 1.18 करोड़ रुपये लूट लिए थे। खास बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी में था, लेकिन चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही लूट की वारदात में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागे, दो पत्थरों पर गिरे और आखिरकार चारों गिरफ्तार हो गए। अब लूटी रकम और वाहन की तलाश जारी है।
#Banswara #Robbery #CrimeNews #RajasthanNews #PoliceAction BreakingNews