गौ मांस की सूचना पर कंटेनर रोका, गौरक्षकों की पुलिस से तीखी बहस; FSL जांच के लिए सैंपल लिए
उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में डाकन कोटड़ा टोल नाके के पास गौ मांस की सूचना पर गौरक्षा दल के सदस्यों ने एक कंटेनर रुकवाया। गौरक्षकों ने कंटेनर में गौ मांस होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सूचना पर थानाधिकारी दलबीर सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, जहां गौरक्षा दल के सदस्यों से उनकी बहस भी हुई। पुलिस ने चालक से दस्तावेज मांगे तो कंटेनर में एक इंटरनेशनल एक्सपोर्ट कंपनी का बफेलो मीट होना बताया गया। गौरक्षकों की मांग पर एफएसएल और पशु चिकित्सालय की टीम को बुलाकर मांस के सैंपल लिए गए। पुलिस के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मांस की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
#Udaipur #Gauraksha #CowProtection #FSLInvestigation #PoliceAction BuffaloMeat Savina