उस्ताद की अर्थी के आगे गूंजे अखाड़े के करतब, शिष्यों ने तलवारबाजी से दी अनोखी अंतिम विदाई
उदयपुर। प्रसिद्ध भित्ति चित्रकार, पारंपरिक तलवारबाज और उस्ताद पहलवान भगवानलाल सेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा में शिष्यों ने अखाड़े के पारंपरिक करतब और शस्त्र संचालन का प्रदर्शन कर अनोखी अंतिम विदाई दी। राव जी का हाटा निवासी भगवानलाल सेन ने जीवनभर कला और कुश्ती को समर्पित किया। जलझूलनी एकादशी पर उन्होंने वर्षों बाद रामरेवाड़ी में तलवारबाजी का प्रदर्शन किया था। इसके कुछ दिन बाद बड़े भाई को घर छोड़कर लौटते समय तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। अशोक नगर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
#Udaipur #BhagwanlalSen #Wrestler #Wrestling #Akhada TraditionalWrestling