डूंगरपुर: वरदान स्कूल बस की टक्कर से 6 वर्षीय बालिका की मौत, 20 घंटे बाद भी नहीं बनी सहमति
डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के ओड़ा बड़ा गांव में सड़क किनारे खड़ी 6 वर्षीय बालिका को निजी वरदान स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को डिटेन कर लिया और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। कनबा चौकी प्रभारी संतोष कुमार के अनुसार, मृतका मल्लिका पुत्री मुकेश खराड़ी सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज गति से आई स्कूल बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतका के परिजनों और वरदान स्कूल प्रबंधन के बीच समझाइश और आपसी सहमति के प्रयास लगातार जारी हैं। घटना के करीब 20 घंटे बाद भी दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। मौके पर पुलिस मौजूद है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#Dungarpur #DungarpurNews #RoadAccident #SchoolBusAc