निजी स्कूल बस की टक्कर से 7 वर्षीय बालिका की मौत, दूसरे दिन पुलिस की समझाइश पर हुआ पोस्टमार्टम
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के ओड़ाबड़ा गांव में निजी स्कूल बस की टक्कर से बालिका की मौत के मामले में दूसरे दिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस के अनुसार 7 वर्षीय मल्लिका खराड़ी स्कूल से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान डूंगरपुर-बिछीवाड़ा मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रही निजी स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर बस जब्त कर ली थी। आर्थिक सहायता की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया। पुलिस की समझाइश और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजन माने। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
#Dungarpur #Bichhiwada #DungarpurNews #RoadAccident #SchoolBusAccident RajasthanNews