उदयपुर में 2 करोड़ की रिश्वत का खेल! SOG ASP का कथित दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार
उदयपुर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी मुकेश कुमार सोनी के कथित दलाल सज्जन सिंह जैन को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के अनुसार, उदयपुर नगर निगम के 272 भूखंडों से जुड़े प्रकरण में आरोपियों को राहत दिलाने और दस्तावेज लौटाने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद 26 सितंबर को आरोपी को परिवादी की फैक्ट्री से रिश्वत लेते पकड़ा गया। वहीं मुकेश कुमार सोनी को उनकी बालोतरा स्थित निवास से डिटेन किया गया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।
#Udaipur #ACB #RajasthanACB #BriberyCase #Corruption SOG RajasthanPolice UdaipurNews